रायपुर

गड्ढे में धरना प्रदर्शन
17-Feb-2026 7:54 PM
गड्ढे में धरना प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 17 फरवरी। भाठागांव की बदहाल सडक़ों से  परेशान रहवासियों की समस्या को लेकर कांग्रेस जनों ने मंगलवार को जनता गैरेज के पास गड्ढे में धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र के नागरिकों ,व्यापारियों, राहगीरों का जीना मुश्किल हो गया है। एक साल बीतने को है सडक़ निर्माण 20 प्रतिशत भी नहीं हुआ है।

क्षेत्र के सांसद ,विधायक की उदासीनता के कारण नागरिक उद्देलित है। भाठागांव की सडक़ों के गड्ढों को तत्काल भरने और सडक़ निर्माण कार्य 15 दिन के अंदर पूर्ण किया जाए।


अन्य पोस्ट