भाजपा नेता यशवंत नायक को आई चोट, पहुंचे अस्पताल
बरमकेला में कांग्रेस समर्थित डॉ. विद्या चौहान बनीं जनपद अध्यक्ष, ओंकार पटेल बने उपाध्यक्ष
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सारंगढ़, 13 मार्च। बुधवार को बरमकेला जनपद पंचायत चुनाव गहमागहमी के माहौल के बीच संपन्न हुआ और अंतत: कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी डॉ. विद्या किशोर चौहान 13 वोट पाकर निर्वाचित अध्यक्ष बनी तो वहीं ओंकार पटेल उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। पूरे चुनाव में विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े का फिर एक बार जादू चला।
चुनाव के दरमियान भाजपा और कांग्रेस में मारपीट, वीडियो फैला
चुनाव के पूर्व जनपद सदस्य को लाने ले जाते समय कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। जिला पंचायत सदस्य मुन्ना नायक का शर्ट फट गया तो युवा नेता यशवंत नायक घायल हुए बाद में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। इसका वीडियो फैला।
पूरे चुनाव में भाजपा नेता कैलाश पंडा, हरिनाथ खूंटे के साथ भाजपा कार्यकर्ता संघर्ष करते रहे। सारंगढ़ जनपद पंचायत चुनाव की तर्ज पर बरमकेला जनपद पंचायत चुनाव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फिर वही दम दिखाया।
विधायक उत्तरी जांगड़े की अगवाई जिला कांग्रेस अध्यक्ष, अरुण मालाकार के कुशल रणनीति और बरमकेला कांग्रेस नेताओं की एकजुटता जीत का सूत्रधार बनी। नगर पंचायत चुनाव के बाद जनपद पंचायत चुनाव में भाजपा को निराशा हाथ लगी।
सूत्रों से मिली खबरों के अनुसार कैलाश नायक बनियान पहनकर बीच सडक़ में भाजपा नेताओं के साथ धरने में बैठ गए और अंत तक भाजपा के लिए संघर्ष करते दिखे, उक्त मारपीट के बीच पुलिस प्रशासन पूरी मशक्कत के साथ झगड़े को शांत करने और भीड़ को अलग करने में जूझती दिखाई दी।
थाने पहुंचे भाजपा नेत
सूत्रों की माने तो बरमकेला थाने में भाजपा नेताओं ने आधा दर्जन कांग्रेसियों के नाम से एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस प्रशासन जांच और एकत्रित वीडियो खंगाल कर बड़ी कार्यवाही की तैयारी कर रही है।