रायगढ़

जनता के सपनों की जीत -जीवर्धन
16-Feb-2025 6:47 PM
जनता के सपनों की जीत -जीवर्धन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 16 फरवरी। छग गठन के बाद नगर निगम में ऐतिहासिक मतों से जीत दर्ज करने वाले महापौर जीवर्धन चौहान ने मीडिया को दिए गए बयान में कहा यह ऐतिहासिक जीत आम जनता के सपनों को जीत है। रायगढ़ की जनता ने विधायक ओपी चौधरी के विकास की राजनीति ओर विष्णु देव साय का सुशासन पर विश्वास जताया है। रायगढ़ की जनता को मंै यह विश्वास दिलाता हूं उनके भरोसे को टूटने नहीं दूंगा।  रायगढ़ विकास के लिए विधायक ओपी चौधरी के संकल्प को पूरा करने के लिए वे प्रतिबद्ध रहेंगे।  चुनाव लोकतंत्र का महापर्व है इस महापर्व में प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से शामिल सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए महापौर जीवर्धन ने कहा रायगढ़ के विकास में जनता का मार्गदर्शन अहम भूमिका निभायेगा।


अन्य पोस्ट