‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 16 फरवरी। नगर पंचायत अंबागढ़ चौकी के लिए पार्षदों का निर्वाचन परिणाम घोषित किया गया है। पार्षदों का निर्वाचन परिणाम में वार्ड क्रमांक 1 से खेदीबाई को विजयी घोषित किया गया है।
उन्हें कुल 231 वोट प्राप्त हुआ है। इसी प्रकार वार्ड 2 से सुरेश नेताम को विजयी घोषित किया गया है। उन्हें कुल 244 मत प्रात हुआ है। वार्ड क्रमांक 3 रितेश मेश्राम को विजयी घोषित किया गया है। उन्हें 144 वोट प्राप्त हुआ है। वार्ड क्रमांक 4 से दिलीप कुंभकार विजय घोषित किया गए है। उन्हें 210 वोट मिला है। वार्ड क्रमांक 5 से ईश्वरी धुर्वे विजय घोषित किया गया है। उन्हें 195 मत वोट प्राप्त हुआ है। वार्ड क्रमांक 6 से विनोद डेहरिया विजय घोषित किया गया है। उन्हें 116 वोट प्राप्त हुआ है। वार्ड क्रमांक 7 से गोपीचंद देवांगन विजय घोषित किया गया है। उन्हें 223 वोट प्रात हुआ है। वार्ड क्रमांक 8 से उषा यादव विजयी घोषित किया गया है। उन्हें 292 वोट मिला है।
वार्ड क्रमांक 9 से मुकेश सिंहा विजयी घोषित किया गया है। उन्हें 97 वोट मिला है। वार्ड क्रमांक 10 से झरनेश कुंभकार विजय घोषित हुआ है। उन्हें 212 मत प्राप्त हुआ है। वार्ड क्रमांक 11से कविता यादव विजयी घोषित किया गया है। उन्हें 142 वोट मिला है। वार्ड क्रमांक 12 से किशुन लाल पटेल विजयी हुआ है। उन्हें 210 मत प्रात हुआ है। वार्ड क्रमांक 13 से उमाशंकर निषाद विजयी घोषित किया गया है। उन्हें 157 वोट प्राप्त हुआ है। वार्ड क्रमांक 14 से पवन गुप्ता विजयी हुआ है। उन्हें 235 वोट प्राप्त हुआ है। वार्ड क्रमांक 15 से कांशीराम निषाद विजय घोषित किया गया है। उन्हें 338 वोट मिला है।
कलेक्टर तुलिका प्रजापति, पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह एवं गणना प्रेक्षक डॉ के. मैचियों (आईएफ एस) की उपस्थिति में मतों की गणना किया गया। रिटर्निंग ऑफिसर हेमेंद्र भुआर्य ने विजयी प्रत्याशियों को निर्वाचन प्रमाण पत्र भेंटकर शुभकामनाएं दी।
कलेक्टर ने जताया आभार
नगर पंचायत अंबागढ़ चौकी के लिए अध्यक्ष एवं पार्षदों का निर्वाचन प्रक्रिया एवं मतगणना सफलतापूर्वक संपन्न कराने कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था में लगे पुलिस बल, एसएएफ, सहस्त्र सुरक्षा बल, जिले के सभी पत्रकारगण का कलेक्टर ने आभार व्यक्त किया।