राजनांदगांव

29 को 91 दर्शनार्थी अयोध्या धाम होंगे रवाना
28-Apr-2026 4:52 PM
29 को 91 दर्शनार्थी अयोध्या धाम होंगे रवाना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 28 अप्रैल।  श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत जिले के 91 श्रद्धालु 29 अप्रैल को विशेष ट्रेन के माध्यम से अयोध्या धाम के लिए रवाना होंगे। इस संबंध में अपर कलेक्टर प्रेमप्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। जिसमें यात्रा के दौरान यात्रियों को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं की विस्तार से समीक्षा की गई।  अपर कलेक्टर ने यात्रा के दौरान यात्रियों के ठहरने, भोजन, पेयजल एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के साथ-साथ गर्मी से बचाव के विशेष उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने कहा। उप संचालक समाज कल्याण वैशाली मरडवार ने बताया कि यात्रा 29 अप्रैल से 2 मई 2026 तक संचालित होगी। यात्रा से पूर्व सभी दर्शनार्थियों के लिए राजनांदगांव शहर में स्थानीय उदयाचल भवन में ठहरने की व्यवस्था की गई है। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट