राजनांदगांव

लहराया चाकू, आरोपी गिरफ्तार
28-Apr-2026 9:18 PM
लहराया चाकू, आरोपी गिरफ्तार

राजनांदगांव, 28 अप्रैल। शहर के मध्य चाकू लहराकर राहगीरों को डराने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने आम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर स्टील का धारदार चाकू बरामद किया।

मिली जानकारी के अनुसार 26 अप्रैल की रात्रि कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि होटल विल्सन मानव मंदिर के पीछे एक व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर हाथ में धारदार चाकू लहराकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है।

सूचना मिलते ही थाना सिटी कोतवाली की टीम ने तत्काल घेराबंदी कर दबिश दी। मौके पर पुलिस टीम को देखकर आरोपी भागने का प्रयास कर रहा था, जिसे टीम ने मुस्तैदी से पकड़ लिया।

आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक नग स्टील का धारदार चाकू बरामद किया गया। चाकू रखने के संबंध में वैध दस्तावेज पेश नहीं करने पर हथियार को विधिवत जब्त किया गया। आरोपी तरूण कांक्षी  26 वर्ष निवासी टांकापारा का उक्त कृत्य आम्र्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत दंडनीय पाए जाने पर अपराध क्रमांक 231/2026 पंजीबद्ध किया गया। आरोपी को 26 अप्रैल को रात्रि 22.30 बजे विधिवत गिरफ्तार कर  न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे  न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।


अन्य पोस्ट