राजनांदगांव

पुलिस की छवि बेहतर बनाने सुझाव
28-Apr-2026 9:14 PM
पुलिस की छवि बेहतर बनाने सुझाव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 28 अप्रैल। पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव बालाजी राव के निर्देशन में एएसपी गीता वाधवानी, एएसपी डीसी पटेल, उप पुलिस अधीक्षक नवी मोनिका पांडेय द्वारा राजनांदगांव रेंज स्तर में सूचना का अधिकार एवं विभागीय जांच के संबंध में एक दिवसीय प्रशिक्षण पुलिस लाइन राजनांदगांव में आयोजन कराया गया।

 प्रशिक्षण के दौरान सेवानिवृत्त उप पुलिस अधीक्षक वेदराम भास्कर द्वारा विभागीय जांच में होने वाली त्रुटियों एवं उसमें बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में, सेवानिवृत्त उप पुलिस अधीक्षक राकेश जोशी द्वारा सूचना के अधिकार के तहत प्रदाय एवं प्रदाय न की जाने वाली जानकारियों में ध्यान रखने योग्य महत्वपूर्ण बातों को सूचना अधिकार के विभिन्न धाराओं सहित समझाया गया। पुलिस महानिरीक्षक बालाजी राव द्वारा पुलिस कस्टडी में होने वाले मानव अधिकार का हनन एवं उनके रोकथाम के बारे तथा समाज में पुलिस की छवि एवं उसमें सुधार किए जाने के प्रयासों के संबंध में प्रशिक्षार्थियों को विस्तृत जानकारी प्रदाय कर उचित दिशा निर्देश दिया गया। बैठक में राजनांदगांव रेंज स्तर के अधिकारीगण उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट