राजनांदगांव
राजनांदगांव, 28 अप्रैल। छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार शासकीय कामगाज में पारदर्शिता तथा योजनाओ और कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के अनुक्रम में नगर निगम क्षेत्रांतर्गत आम नागरिकों के शिकायत एवं मांग हेतु आवेदन प्राप्त करने नगर निगम द्वारा 28 से 30 अपै्रल तक सुबह 8 से दोपहर 1 बजे तक वार्डों में शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
शिविर के संचालन के लिए नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने अधिकारी-कर्मचारियों को दायित्व सौंपा है। शिविर के वार्डवार नोडल अधिकारी कार्यपालन अभियंता दीपक खाण्डे, कार्यपालन अभियंता (संविदा) यूके रामटेके एवं प्र.कार्यपालन अभियंता प्रणय मेश्राम को बनाया गया है। इसके अलावा सहायक नोडल अधिकारी का दायित्व प्र.सहायक अभियंता सुषमा साहू एवं प्र.सहायक अभियंता गरिमा वर्मा को सौंपा गया है।
आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने बताया कि 28 अपै्रल को वार्ड नं. 1, 2, 3, 4, 7 व 8 के लिए मोतीपुर स्कूल, वार्ड नं. 5, 6, 9, 10, 11, 12 व 13 के लिए शंकरपुर स्कूल एवं वार्ड नं. 15, 16, 17, 18, 19 व 23 के लिए ठा.प्यारेलाल सिंह स्कूल में शिविर का आयोजन किया गया है। इसी प्रकार 29 अपै्रल को वार्ड नं. 20, 21, 22, 44, व 45 के लिए कमला कालेज, वार्ड नं. 14, 24, 25, 26 व 27 के लिए स्टेट स्कूल एवं वार्ड नं. 28, 29, 30, 31 व 32 के लिए लखोली स्कूल सीडीएस भवन में शिविर का आयोजन किया गया है। इसके अलावा कल 30 अपै्रल को वार्ड नं. 33, 34, 35 व 36 के लिए लखोली बैगापारा स्कूल, वार्ड नं. 37, 38, 39, 40 व 48 के लिए दिग्विजय कॉलेज, वार्ड नं. 41, 42, 43 व 46 के लिए बल्देव प्रसाद मिश्र स्कूल बसंतपुर तथा वार्ड नं. 47, 49, 50 व 51 के लिए मोहारा फिल्टर प्लांट में शिविर का आयोजन किया गया है।


