बस्तर

संजय के सिर सजा महापौर का ताज, 8 हजार से अधिक मतों से विजयी हुए
15-Feb-2025 10:04 PM
संजय के सिर सजा महापौर का ताज, 8 हजार से अधिक मतों से विजयी हुए

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 15 फरवरी। जगदलपुर निगम में कमल खिला। संजय पांडे मेयर बने। भाजपा में हर्ष की लहर है। वे 8 हजार से अधिक मतों से विजयी हुए।

11 फरवरी को हुए महापौर व पार्षद चुनाव की मतगणना शनिवार की सुबह 9 बजे से शुरु हुई। पहले राउंड से ही संजय पांडे बढ़त बना कर चल रहे थे तो वहीं भाजपा व कांग्रेस पार्षदों के द्वारा अपने वार्ड व अपने मत का अंतर जानने में जुट गए थे। दोपहर होते तक निगम के महापौर के रूप में संजय पांडेय का नाम तय हो चुका था। भाजपा नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर देखने को मिल रही थी, वहीं 48 वार्डों में से 30 में भाजपा ने अपना कब्जा किया तो वहीं 2 सीट निर्दलीय व 16 सीट कांग्रेस के खाते में आई।

 ज्ञात हो कि लंबे समय के बाद जगदलपुर नगर निगम में भाजपा का कब्जा हुआ है, भाजपा के संजय पांडे महापौर बने। उन्होंने कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी मलकीत सिंह गैदू को हरा दिया, वहीं नगर निगम के 48 वार्डों में से 30 वार्डों में भी भाजपा ने कब्जा जमा लिया है। इन वार्डों में भाजपा के पार्षद चुने गए हैं, 16 वार्ड कांग्रेस के खाते में गए हैं, जबकि दो वार्डों में निर्दलीय जीतकर आए हैं।

 जगदलपुर नगर निगम के महापौर और पार्षद पदों के लिए डाले गए वोटों की गिनती शनिवार की सुबह 9 बजे से शुरू हुई।

ज्ञात हो कि  महापौर पद के लिए भाजपा के संजय पांडे और कांग्रेस के मलकीत सिंह गैदू के बीच कड़ा मुकाबला था। दोनों दलों ने नगर सत्ता पर कब्जा जमाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी।

शनिवार को आए रिजल्ट में कांग्रेस के मलकीत सिंह गैदू को 29 हजार 241 वोट मिले, जबकि भाजपा के संजय पांडे को 37 हजार 922 मत प्राप्त हुए। इस तरह संजय पांडे ने 8681 मतों से जीत दर्ज करा ली है।

 नगर के 30 वार्डों में भाजपा के पार्षद चुनकर आए हैं। कांग्रेस ने 16 वार्डों में जीत दर्ज कराई है और दो वार्डों में निर्दलीय उम्मीदवार जीते हैं। इस तरह नगर निगम में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिल गया है।

किसे कितने मिले वोट

कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी मलकीत सिंह गैदु को 29276 वोट मिले, जबकि आम आदमी पार्टी के समीर खान को 760 वोट, भाजपा के संजय पांडे को 38038, पिंकी ठाकुर को 339, रोहित सिंह आर्य को 478 मत, जबकि नोटा में 615 वोट मिले।


अन्य पोस्ट