बस्तर
जगदलपुर, 10 फरवरी। बस्तर मुस्लिम डेवलपमेंट सोसायटी एवं संगम उर्स कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में मुस्लिम युवक-युवतियों का परिचय सम्मेलन मेमन जमात खाना, जगदलपुर में 7 एवं 8 फरवरी को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस सम्मेलन में जगदलपुर सहित उड़ीसा, धमतरी, कोंडागांव, कांकेर, केशकाल, बीजापुर, बचेली, किरंदुल, रायपुर एवं गीदम आदि क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान कुल 26 युवक-युवतियों ने निकाह के लिए पंजीयन कराया।
आयोजक समिति के सचिव हाजी रहमान रिजवी ने जानकारी देते हुए बताया कि अगला परिचय सम्मेलन 4 एवं 5 अप्रैल को पुन: मुस्लिम जमात खाना, जगदलपुर में आयोजित किया जाएगा।
समिति ने मुस्लिम समाज के लोगों से अपील की है कि अधिक से अधिक रिश्ते तय कर इस नेक कार्य में सहयोग करें। सम्मेलन के माध्यम से तय हुए जोड़ों का सामूहिक निकाह 10 मई को मुस्लिम जमात खाना, जगदलपुर में आयोजित किया जाएगा। उक्त जानकारी संगम उर्स कमेटी के वरिष्ठ सदस्य आशिफ खान ने दी है।


