दन्तेवाड़ा

दंतेवाड़ा के सभी पालिका में भाजपा का कब्जा
15-Feb-2025 9:58 PM
दंतेवाड़ा के सभी पालिका में भाजपा का कब्जा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा, 15 फरवरी। दंतेवाड़ा जिले की सभी नगर पालिकाओं में भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशियों ने विजय का परचम लहराया। इस तरह से कांग्रेस का सुपड़ा साफ हो गया।

नगर पालिका परिषद दंतेवाड़ा में भाजपा प्रत्याशी पायल गुप्ता द्वारा कांग्रेस प्रत्याशी सुमित्रा शोरी को पराजित किया गया। नगर पालिका परिषद गीदम में अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी रजनीश सुराना विजयी रहे। रजनीश ने कांग्रेस प्रत्याशी रबीश को शिकस्त दी।

नगर पालिका परिषद बारसूर में भाजपा प्रत्याशी सुमित्रा नेगी ने कांग्रेस प्रत्याशी को पराजित किया। नगर पालिका परिषद किरंदुल में अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी रूबी सिंह ने बाजी मारी। नगर पालिका परिषद बड़े बचेली में अध्यक्ष पद हेतु चुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजू जायसवाल नें कांग्रेस प्रत्याशी को शिकस्त दी प्रणाम घोषित होते ही भाजपा में जश्न का दौर शुरू हो गया है।


अन्य पोस्ट