राजनांदगांव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 15 फरवरी। नए जिले के रूप में अस्तित्व में आए खैरागढ़ जिले में हुए पहले निकाय चुनाव में भाजपा का सुपड़ा साफ हो गया। छुईखदान और गंडई नगर पंचायत में कांग्रेस ने बेहतर प्रदर्शन करते भाजपा को शिकस्त दी है।
छुईखदान नगर पंचायत में कांग्रेस की नम्रता गिरीराज वैष्णव ने भाजपा की शीतल जैन को पराजित किया। भाजपा से टिकट नहीं मिलने के बाद राजा गिरीराज किशोर दास समेत कई पूर्व पार्षद कांग्रेस में शामिल हो गए थे। कांग्रेस ने नम्रता को चुनाव लडऩे के लिए अधिकृत किया था। कांग्रेस को एक अच्छी सफलता जहां मिली है, वहीं छुईखदान में भाजपा की हार हुई।
इसी तरह गंडई नगर पंचायत में कांग्रेस के लाल टाकेश्वर लाल शाह खुसरो ने भाजपा के राजेश मेहता को लगभग 240 मतों से मात दी। खैरागढ़ जिले में हुए निकायों में भाजपा का खाता नहीं खुल पाया।
खैरागढ़ नगर पालिका में एक साल बाद निकाय चुनाव होंगे। उस दौरान भाजपा हार का बदला लेने जोर लगा सकती है।