राजनांदगांव

ग्रामीण परिवेश को सशक्त बनाकर ही हम देश को समृद्ध बना सकते हैं - कोमल
14-Feb-2025 4:30 PM
ग्रामीण परिवेश को सशक्त बनाकर ही हम देश को समृद्ध बना सकते हैं - कोमल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 14 फरवरी। 
किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भाजपा जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत  ने गुरुवार को त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में मनकी, ठाकुरटोला सिंघोला, परमालकसा, भौथीपारकला में ग्रामीण बैठकों का संचालन करते कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा ने ही ग्रामीण परिवेश को सशक्त बनाने में अपनी भूमिका का निर्वहन किया है।

 श्री राजपूत ने कहा कि  ग्रामीण क्षेत्र में गरीबों का जीवन स्तर ऊंचा उठाने ग्रामीण क्षेत्र के प्रत्येक पहलू, चाहे वह खेती की, किसानी की बात हो, उद्यानिकी की बात हो, सडक़, गाय, ग्राम पंचायत या ग्रामीण जनजीवन हो भाजपा ने जनहित में उसे प्रभावित किया है। 

उन्होंने कहा कि हमने आदिवासी बंधुओं के जीवन स्तर ऊपर उठने के लिए 5500 सौ रुपए प्रति मानक बोरा की दर से तेंदूपत्ता की खरीदी की। इससे 12 लाख  परिवार को 240 करोज्ञ की अतिरिक्त आय प्राप्त हुई व चरण पादुका का वितरण पुन: प्रारंभ करने का कैबिनेट ने निर्णय लिया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत  भूमिहीन मजदूरों को 10 हजार सालाना 562000 मजदूरों को 562 करोड रुपए दिए जाना प्रारंभ हो चुका है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष मनोज साहू, रोहित चंद्राकर, आकाश चोपड़ा उपस्थित थे।

 

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news