राजनांदगांव, 10 फरवरी। जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत की सहमति से जिला महामंत्री सौरभ कोठारी ने त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव की दृष्टिकोण से जिला एवं जनपद पंचायत राजनांदगांव के विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों हेतु चुनाव संचालक एवं अभिकर्ताओं की नियुक्ति की है।
भाजपा मीडिया सेल के अनुसार जिला पंचायत निर्वाचन क्षेत्र क्र. 01 पटेवा के लिए संचालक रामकुमार वर्मा एवं अभिकर्ता विनोद बारले, क्र. 02 लिटिया के लिए संचालक रोहित चंद्राकर व महेश यादव तथा अशोक देवांगन अभिकर्ता, क्र. 03 टेडेसरा के लिए संचालक लीलाधर साहू व सुभाष द्विवेदी तथा अभिकर्ता सुदर्शन मानिकपुरी, क्र. 4 सिंघोला के लिए संचालक विवेक साहू व अभिकर्ता अग्रसेन साहू, क्र. 05 अर्जुनी हेतु संचालक दिनेश साहू व अभिकर्ता चुनेश्वर साहू, क्र. 6 आसरा के लिए संचालक फागूराम सिन्हा व अभिकर्ता चुन्नी यदु, क्र. 7 तुमड़ीबोड़ के लिए संचालक लक्ष्मीनारायण वर्मा व अभिकर्ता भूपेन्द्र वर्मा, क्र. 8 बेलगांव के लिए संचालक चन्द्रिका प्रसाद डड़सेना, छबिलाल साहू व दिनेश वर्मा तथा अभिकर्ता अमर साहू, क्र. 9 राका हेतु संचालक मूलचंद लोधी व अभिकर्ता चन्द्रकुमार देवांगन, क्र. 10 बोरतलाव हेतु संचालक गिरवर साहू व अभिकर्ता अरविन्द महेश्वर, क्र. 11 बम्हनीचारभांठा हेतु संचालक एमडी ठाकुर व अभिकर्ता खिलेश्वर, क्र. 12 गैंदाटोला हेतु संचालक सुकृतदास साहू व अंजली शर्मा एवं अभिकर्ता रविन्द्र वैष्णव तथा क्र. 13 कुमर्दा हेतु संचालक हिरेन्द्र साहू व अभिकर्ता बोधन साहू होंगे। इसी तरह जनपद पंचायत जिला राजनांदगांव के चार क्षेत्रों के लिए संयोजक की नियुक्ति की गई है। जिसमें जनपद पंचायत राजनांदगांव के लिए संयोजक अशोक चौधरी व जागेश्वर साहू, डोंगरगांव जनपद के लिए संयोजक संयोजक नियुक्त किया गया है।