रायपुर

56 बटुकों का हुआ उपनयन संस्कार
09-Feb-2025 9:39 PM
56 बटुकों का हुआ उपनयन संस्कार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 9 फरवरी। समग्र ब्राह्मण परिषद् छत्तीसगढ़ ने  पुरानी बस्ती स्थित महामाया मंदिर के सत्संग भवन में रविवार को प्रदेश स्तरीय सामूहिक उपनयन संस्कार का आयोजन किया।. इस आयोजन में प्रदेश के विभिन्न जिलों के 56 ब्राह्मण बटुकों को जनेऊ धारण करवाया गया। संगठन सचिव श्रीमती अर्चना दीवान एवं आयोजन प्रभारी पं.उमाकांत तिवारी ने विगत तीन वर्षों से यह प्रदेश स्तरीय सामूहिक उपनयन संस्कार का आयोजन किया जा रहा है.  प्रदेशाध्यक्ष डा.भावेश शुक्ला ने बताया कि पूरे विधि विधान से यह आयोजन किया गया।

आचार्य लक्ष्मण तिवारी सहित हेमन्त नंदे, आयुष त्रिपाठी,मुक्तेश्वर तिवारी,पीयूष शर्मा,नवीन तिवारी,हर्ष शर्मा, केशव दुबे आदि ने बटुकों को मेखला, दंड आदि धारण करवाकर जनेऊ पहनाया।. कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष पं.रिछारिया एवं प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक दुबे ने बताया कि  यज्ञोपवीत संस्कार बालक के जीवन में एक नई शुरुआत का प्रतीक होता है।

प्रदेश संयुक्त सचिव सजल तिवारी एवं रायपुर शहर मातृशक्ति परिषद् की श्रीमती कालिंदी उपाध्याय, श्रीमती खुशबू शर्मा ने बताया कि  रायपुर सहित जांजगीर, सारंगढ़, बेमेतरा, खैरागढ़, कांकेर, दुर्ग, कबीरधाम, राजनांदगांव के बटुका उपनयन हुआ। इस आयोजन में पं.श्रीकांत तिवारी, श्रीमती अमिता मिश्रा, श्रीमती भारती शर्मा, श्रीमती नमिता शर्मा, सुश्री आयुषी शर्मा, पं.शैलेन्द्र शर्मा,विजय पांडेय,  क्रांति कुमार अग्रवाल, गौरव मिश्रा, रिखीराम यादव चक्रेश तिवारी, सहित  महामाया देवी मंदिर सार्वजनिक न्यास का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। इस आयोजन में श्रीमती प्रमिला तिवारी, डा.श्रीमती आरती उपाध्याय, पं.रामानुज तिवारी, श्रीमती राजेश्वरी शर्मा, श्रीमती संध्या उपाध्याय, श्रीमती कीर्तिका तिवारी, श्रीमती अनुसुईया झा, श्रीमती स्वाति मिश्रा, पं.संजय शर्मा, पं.गोपालधर दीवान, पं.अनुराग त्रिपाठी, पं.अखिलेश त्रिपाठी पं.कमलेश तिवारी, श्रीमती बिंदु तिवारी, श्रीमती स्वाति शर्मा, श्रीमती सीमा दुबे, पं.आयुष उपाध्याय, पं.पृथ्वी दुबे, पं.अमित जोशी, पं.तुषार पांडेय सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के संगठन प्रतिनिधि उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news