रायपुर

यादव महासम्मेलन 22 को आदर्श विवाह, युवक-युवती परिचय सम्मेलन भी
17-Feb-2026 7:51 PM
यादव महासम्मेलन 22 को आदर्श विवाह, युवक-युवती परिचय सम्मेलन भी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 17 फरवरी। छतीसगढ़ झेरिया यादव समाज की महानगर इकाई एवं जिला तथा महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में 22 फरवरी को प्रदेश स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन, आदर्श सामूहिक विवाह  का आयोजन किया जा रहा है। समाज के प्रदेश सचिव एवं शहर जिला अध्यक्ष सुन्दर लाल यादव ने प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि कार्यक्रम महादेवघाट रायपुरा र्सि्थत सामाजिक भवन में  11 बजे से होगा। उन्होने बताया कि इस अवसर पर सामाजिक सम्मेलन, सामाजिक विभूतियों तथा मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान सहित सास्कृतिक कार्यक्रम होगे। उन्होंने बताया कि इस वर्ग 21 जोडों का विवाह होगा । इसका खर्च समाज  वहन करेगा  श्री यादव ने बताया कि कार्यक्रम दो सत्र में आयोजित किया जावेगा। प्रथम सत्र के मुख्य अतिथि स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव तथा द्वितीय सत्र के मुख्य अतिथि  सांसद  बृजमोहन अग्रवाल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष जगनीक यादव करेंगे। विशिष्ठ अतिथि  पश्चिम विधायक   राजेश मूणत, महापौर  श्रीमती मीनल चौबे चन्द्रपुर विधायक रामकुमार यादव, खल्लारी विधायक  द्वारकाधीश यादव,  भगत सिंह यादव प्रदेश उपाध्यक्ष  राजू यादव प्रदेश अध्यक्ष राजनीतिक प्रकोष्ठ, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती आशा संतोष यादव उपस्थित रहेंगे। श्री यादव ने बताया कि कार्यक्रम में प्रबंधकारिणी सदस्य जिला, ब्लॉक परिक्षेत्र महानगर एवं समाज के आजीवन सदस्य शामिल होंगे। इस मौके पर शत्रुधन यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रीतम यादव कार्यकारिणी अध्यक्ष, बैशाखू राम यादव सचिव, मतवारी यादव कोषाध्यक्ष, नरेश यादव संयुक्त सचिव, परदेशी यादव न्याय प्रकोष्ठ अध्यक्ष, पुरऊराम यादव सरंक्षक, रामस्वरूप यादव लेखापाल, पंचम यादव सदस्य संजय यादव सदस्य समाज के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहेंगे।


अन्य पोस्ट