सोमवार को घर-घर सम्पर्क
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 9 फरवरी। नगर पंचायत चुनाव में मतदान की उल्टी गिनती शुरु हो गयी है। चुनाव आयोग के नए निर्देश के अनुसार आज आधी रात के बाद प्रत्याशियों के प्रचार प्रसार हेतु शोरगुल थम जाएगा। सोमवार को दिन घर-घर सम्पर्क का होगा, मंगलवार को मतदान होगा।
पिथौरा नगर पंचायत हेतु कुल 7399 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इनमें महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक है। करीब 3800 महिलाये अध्यक्ष एवं पार्षद पद के लिए मतदान करेंगे। दिनों ही मतदान एक ही ईवीएम में होंगे।
विशेष तरह से बनाई गई ईवीएम का डेमो प्रदर्शन नगर के सभी वार्डों में किया जा चुका है। मतदाता सूची देखने से लगता है कि मंगलवार को होने वाले मतदान का प्रतिशत 75 से 80 तक होगा। क्योंकि मतदाता सूची में दर्ज कुछ मतदाता नगर से बाहर है तो कुछ दुनिया को अलविदा कह चुके है।
कांग्रेस -भाजपा में सीधी टक्कर
इस नगर पंचायत में भाजपा से देवसिंह देवेश निषाद एवम कांग्रेस से आत्माराम यादव के बीच सीधा मुकाबला है।इसी तरह नगर के कुल 15 में से 14 वार्डो में सीधी कांग्रेस और भाजपा के बीच टक्कर है, जबकि नगर के वार्ड नं 14 में भाजपा और कांग्रेस के अलावा कांग्रेस का एक बागी प्रत्यासी भी मैदान में है।
प्रशासन की पुख्ता व्यवस्था
निकाय चुनाव हेतु प्रशासन द्वारा भी चाक चौबंद व्यवस्था की गई है।मतदान टीम को पूरी तरह प्रशिक्षित कर उनकी ड्यूटी लगाई जा चुकी है।