गरियाबंद

महेश यादव ने वार्डों में किया जनसंपर्क
07-Feb-2025 2:33 PM
महेश यादव ने वार्डों में किया जनसंपर्क

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा राजिम, 7 फरवरी। प्रदेश में इन दिनों नगरीय निकायों के साथ स्तरीय पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका है।  राजिम में नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा,कांग्रेस के अलावा निर्दलीय प्रत्याशी भी अपनी किस्मत आजमाने में लगे हुए हैं।

नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी महेश यादव द्वारा गुरुवार को वार्ड क्रमांक 1,2,7,10 के मतदाताओं से जनसंपर्क कर भाजपा को वोट देने के अपील की उन्होंने भरोसा दिलाते हुए कहा कि वे नगर के विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। श्री यादव सर्वप्रथम भगवान हनुमान जी के मंदिर में सिर झुका कर पूजा-अर्चना कर चुनाव प्रचार का आगाज किया। उनके साथ भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री लाला साहू,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा सोनकर, भाजपा मंडल अध्यक्ष रिकेश साहू, किसान मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष संजीव चंद्राकर, पूर्व मंडल अध्यक्ष कमल सिंहा,वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम अग्रवाल, आशीष शिंदे, विकास साहू, भाजपा महिला मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष अंजू नायक, सुश्री छाया राही, मनीषा शर्मा, खुशी साहू, प्रभा साहू,पार्षद पद प्रत्याशी पूर्णिमा चंद्राकर, टंकु सोनकर, आकाश राजपूत, भारत यादव, कुलेश्वर निषाद, संजीव साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गण शामिल थे।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news