विशाल जनसमुदाय के साथ किया शक्ति प्रदर्शन
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जरही, 29 जनवरी। सूरजपुर जिला के नगर पंचायत जरही में अध्यक्ष पद के नामांकन के लिए भाजपा उम्मीदवार पुरन राजवाड़े ने मंगलवार को शक्ति प्रदर्शन करते हुए जरही नगर भ्रमण पश्चात नामांकन भरा। इसके बाद दुर्गा पूजा ग्राउंड ऊर्जा नगर जरही में जनसमुदाय को संबोधित किया।
जरही नगर पंचायत के 15 वार्डों में पार्षद और अध्यक्ष का चुनाव होना है। अध्यक्ष पद के लिए बीजेपी की ओर से भाजपा के वरिष्ठ नेता और शासकीय अधिवक्ता पूरन राजवाड़े चुनाव मैदान में है।
जरही नगर पंचायत में नामांकन रैली शक्ति प्रदर्शन के दौरान अध्यक्ष प्रत्याशी के समर्थन करने नामांकन रैली में पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा और स्थानीय विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते उपस्थित हुई और इस दौरान विशाल जनसमुदाय के साथ नगर भ्रमण किया गया।
भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते ने कार्यकर्ता और विशाल जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि उपस्थित जनसैलाब और उत्साह को देखकर अभी से लग रहा है कि हम यहां से भारी अंतर से चुनाव जीतेंगे, कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनाव लडऩे और जितने के लिए संगठित रहने को कहा और ज्यादा से ज्यादा सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने की बात कही।
इस दौरान उन्होंने अपने एक साल के कार्यकाल में जितने भी विकास कार्य नगर पंचायत में किए हैं, उसका उल्लेख करते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा पार्षद और अध्यक्ष जिताएं, अभी बहुत से विकास कार्य करने हैं, आप सबका साथ उसके लिए जरूरी है।
वहीं पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा ने कहा कि इस बार हम निश्चित ही जरही नगर पंचायत का चुनाव जीतेंगे, सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनाव लडऩा है और सभी भाजपा प्रत्याशियों को भारी मतों से जिताना है।
कहा कि यहां विशाल जनसमुदाय की उपस्थिति बताती है कि हम कितने मजबूत हैं। प्रदेश में भाजपा की सरकार है, यहां भी भाजपा की सरकार बनाना है। जिसके लिए आप सभी कमर कस लें और चुनाव में जुट जाए। नगर अध्यक्ष सहित सभी 15 वार्डों को भी हमें जितना है जिसके लिए सभी तैयार हो जाए।
इस दौरान शक्ति प्रदर्शन में मंडल प्रभारी सत्यनारण सिंह, शशि गर्ग, लालसंतोष सिंह, भाजपा महामंत्री अशोक गुप्ता, दसरत सिंह, सौरभ सिंह पोर्ते, राकेश शुक्ला, लालसाय पावेल, तेज़बहादुर सिंह, चिंतावन राजवाड़े , सरिता गुप्ता शशि सिंह हीरा गोयल, माधव साहू, आलम साय, प्रकाश, बिट्टू सिंह राजपूत डॉ. रंजन मुकेश सिंग, अरूण सिंह दिवाकर सिंह विकेश जयसवाल, प्रवीण सिंह, ओपी सिंह, सूरज सिंह, दीपक मिश्रा, रमाशंकर गिरी सहित नगर पंचायत के सभी पार्षद प्रत्याशियों सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय जनता उपस्थित रहे।