कांकेर

भाजपा-कांग्रेस ने नामांकन रैली में किया शक्ति प्रदर्शन
28-Jan-2025 10:26 PM
भाजपा-कांग्रेस ने नामांकन रैली में किया शक्ति प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कांकेर, 28 जनवरी। नगरपालिका चुनाव के लिए कांग्रेस और भाजपा के  प्रत्यासियों ने आज अपना नामंाकन फार्म भरा। कांग्रेस से अध्यक्ष पद के लिए जितेंद्र सिंह ठाकुर ने नामांकन भरा। वहीं भाजपा से अरूण कौषिक ने पर्चा भरा। दोनों ही दलों के प्रत्याशियों ने रैली और आतिशबाजी के साथ जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंचे। जहां अपने प्रस्तावक व समर्थकों के साथ पर्चा दाखिला किया। साथ ही पूरे 21वार्डों में दोनों ही पार्टियों के पार्शदों ने अपना नामांकन दाखिल किया। दोनों प्रमुख दलों के अलावा आमआदमी पार्टी और निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी अपना नामांकन दाखिल किया। कांग्रेस - भाजपा दोनों ही दलों के अघ्यक्ष व पार्षद प्रत्याशियों ने बाजे-गाजे के और  आतिशबाजी के साथ विषाल रैली निकाल कर शक्ति प्रदर्शन किया।

भाजपाइयों का शहरवासियों से कभी लगाव नहीं रहा- जितेंद्र सिंह

अध्यक्ष पद के कांग्रेस प्रत्याशी जितेंद्र ठाकुर ने कहा कि कांकेर की जनता कभी भाजपा को नहीं स्वीकारा है। इस बार भी कांकेर में अघ्यक्ष और पार्षद के पदों पर कांग्रेस की बंपर जीत होगी। कांकेर की जनता से भाजपाइयों का कभी लगाव ही नहीं रहा है। शहर का विकास हो या जनता की षिकायत व समस्या से भाजपाइयों का सरोकार नहीं रहा है। शहर के विकास की बात हो या यहां के नागरिकों की सुख - दुख में, कांग्रेसजन भागीदार रहे हैं। यही वजह है कि षहरवासियों ने कांग्रेस को हमेशा साथ दिया है।

श्री ठाकुर ने आज की निकाली गई नामांकन की विशाल रैली में मिले समर्थन के प्रति  शहरवासियों को धन्यवाद दिया है। आज जो समर्थन मिला, उससे हमारी जीत सफलता को प्रदर्शित करता है। 

भाजपा के अध्यक्ष व पार्षद प्रत्याशियों ने आज बाजे-गाजे के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों की नामांकन रैली कांकेर विधायक आशाराम नेताम,  भाजपा जिलाध्यक्ष महेश जैन, पूर्व विधायक सुमित्रा मारकोले,  भरत मटियारा, पूर्व जिलाध्यक्ष हलधर साहू, महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष शालिनी राजपूत, जिला महामंत्री दिलीप जायसवाल, कांकेर नगर पालिका चुनाव के पर्यवेक्षक अभिषेक शुक्ला, व अध्यक्ष पद प्रत्याशी अरूण कौशिक के साथं सभी पार्षद प्रत्याशियों सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यालय कमल सदन कांकेर से निकलकर घड़ी चौक, उपर नीचे रोड, पुराना बस स्टैण्ड होते हुए नामांकन स्थल जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंची।

पालिका में भाजपा का परचम लहराएगा- विधायक नेताम

विधायक आशाराम नेताम ने इस अवसर पर कहा कि नामांकन के अवसर पर शहरवासियों का जो समर्थन हमें मिल रहा है। इससे लगता है कि इस बार कांकेर नगर पालिका में भाजपा का परचम लहराएगा। हमने वर्षों से कांग्रेस के कार्यकाल और उनके द्वारा पालिका में किये जा रहे भ्रष्टाचार को देखा है। शहर की जनता इस बार कांग्रेस के कुशासन को उखाड़ फेंकेगी व डबल इंजन की सरकार के साथ एक और इंजन जोडक़र शहर के विकास को एक नया आयाम देगी।

चुनाव पर्यवेक्षक अभिषेक शुक्ला ने अध्यक्ष सहित सभी ने भाजपा प्रत्याशियों की जीत का दावा करते हुए कहा कि ये चुनाव विकास के लिए है।

अध्यक्ष प्रत्याशी अरूण कौशिक ने अपनी जीत के प्रति आश्वस्त होते हुए कहा कि शहर की जनता अब बदलाव चाहती है। जब से कांकेर नगर पालिका बना है तब से अब तक कांग्रेस की ही सरकार रही है। बीते वर्षों में कांग्रेस के भ्रष्टाचार के कारण शहर का विकास बाधित हुआ है और इसका समुचित विकास नहीं हो पाया। उन्होंने जनता से भाजपा को वोट देने की अपील करते हुए कहा कि शहर के विकास व जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा।

इस नामांकन रैली में भाजपा पार्षद पद के प्रत्याशी उगेष्वरी उइके, संजू सोनी, शकुंतला जैन, पदमनी नाग, सलीम मेमन, चित्ररेखा जैन, जितेश्वरी भीमगज, प्रदीप चन्द्रोल, ममता यादव, वीरेन्द्र साहू, बाबा गोस्वामी, हितेन्द्र खटवानी, विकास अंभोरे, टिकेन्द्र ठाकुर, मीरा सलाम, रमशीला साहू, रितका यादव, उत्तम यादव, ईश्वर नाग, मंजू सारथी, चेतन यादव सहित टेकेश्वर जैन, तारा ठाकुर, निर्मला नेताम, देवेन्द्र भाउ, राजा देवनानी, निपेन्द्र पटेल, विरेन्द्र श्रीवास्तव, राजेन्द्र गौर, अशोक वलेचा, दिनेश रजक, मनोज ध्रुव, संजय सिन्हा, दीपक खटवानी, नीलू तिवारी, राकेश शर्मा, गिरधर यादव, अंशु शुक्ला, घनेन्द्र ठाकुर, जयंत अठभैया, हिमांशु कोठारी, अविनाश नेगी, नरेश परिहार, प्रवेश चौहान, धर्मेन्द्र ठाकुर, रामचरण कोर्राम, रूपेश माहेश्वरी सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता व आम जनता उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news