‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भाटापारा, 18 जनवरी। शिवरतन शर्मा भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष की जन्मदिन के उपलक्ष में अनुसूचित जाति मोर्चा जिला उपाध्यक्ष माखन महिलांगे के नेतृत्व में जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक - 04 से बड़ी संख्या में 200 युवा साथी को भाजपा प्रवेश कराया गया।
जिसमें मुख्य रूप से अनुसूचित जाति /जनजाति छात्र संगठन जिला बलौदा बाजार भाटापारा के जिला अध्यक्ष अमित बंजारे ग्राम पौसरी से अपने पूरे टीम के साथ भाजपा प्रवेश किया।
जनपद सदस्य सभापति पाली बाई अनिल दिवाकर , पूर्व सरपंच बोरसी (ब) अनिल दिवाकर अपने समर्थकों के साथ भाजपा प्रवेश किया। साथ ही साथ जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक- 04 से माखन महिलांगे दावेदारी पेश भारतीय जनता पार्टी से किया उस क्षेत्र से सतनामी समाज के युवा साथी को भाजपा प्रवेश कराए हैं जिसमें मुख्य रूप से ग्राम पंचायत सिनौधा से निरंजन भारती 30 युवा साथी के साथ ग्राम पंचायत मजगांव से प्रदीप बांधे 35 युवा साथी के साथ,ग्राम पंचायत डिग्गी से नरेंद्र जोगी 20 युवा साथी के साथ,ग्राम पंचायत बिलाईडबरी से विक्की 20 साथी के साथ,ग्राम पंचायत गाड़ाडीह से नरेंद्र 10 युवा साथी के साथ,ग्राम पंचायत जरौद से ओंकार टंडन 10 युवा साथी के साथ,ग्राम पंचायत गोरदी से विनय बंजारे 20 युवा साथी के साथ,ग्राम पंचायत फरहदा से नवीन 10 युवा साथी के साथ,ग्राम पंचायत मटिया से किशोर 05 युवा साथी के साथ,ग्राम पंचायत भंवरगढ़ से अमर कुर्रे 10 युवा साथी के साथ,ग्राम पंचायत पेंडरी से संजय 05 युवा साथी के साथ,ग्राम पंचायत खोखली से तुषार सतनामी 10 युवा साथी के साथ एवं भाटापारा के सतनामी समाज के युवा साथी पूर्ण समर्थन के साथ माखन महिलांगे के नेतृत्व में शिवरतन शर्मा भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष के जन्मदिन के उपहार स्वरूप 200 युवा साथी को भाजपा प्रवेश कराकर भेंट किया गया, जिसमें सतनामी समाज के ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश रात्रे, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मोहन बांधे, कुंज राम कोसले ,बंटी टंडन, ओम जांगड़े, लक्ष्मण टंडन, रामकुमार रात्रे, प्रदीप बंजारे, रुप सिंह, गोवर्धन डहरिया ,हेमराज बांधे ,प्रदीप अनंत , योगेश अनंत, रोशन बंजारे एवं साथी गण उपस्थित रहे।