बलौदा बाजार
बलौदाबाजार, 3 मई। शनिवार को को ओमप्रकाश शर्मा ने पुलिस अधीक्षक जिला बलौदाबाजार का पदभार ग्रहण किया।
ओमप्रकाश शर्मा सेनानी 04थीं वाहिनी छसबल माना रायपुर के रूप में पदस्थ हैं, जिन्हें पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के अवकाश पर जाने से वर्तमान कार्य के साथ-साथ अतिरिक्त प्रभार के रूप में जिला बलौदाबाजार के पुलिस अधीक्षक का पदभार सौंपा गया है। ओमप्रकाश शर्मा पूर्व में एसडीओपी बलौदाबाजार के रूप में भी पदस्थ रहकर जिले में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
इस दौरान अभिषेक सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार, हेमसागर सिदार पुलिस अधीक्षक भाटापारा, अपूर्वा क्षत्रिय एसडीओपी बलौदाबाजार, प्रेमलाल साहू, उषा सोंधिया उप पुलिस अधीक्षक, संजय साहू उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा ओम प्रकाश शर्मा का स्वागत किया गया। तत्पश्चात शर्मा ने उपस्थित समस्त अधिकारी एवं पुलिस कार्यालय के समस्त शाखा प्रभारियों का परिचय प्राप्त कर जानकारी ली।


