बलौदा बाजार

पं. बंशराज तिवारी की स्मृति मे 6 को 20वां नि:शुल्क रोग निदान शिविर
03-May-2026 5:03 PM
पं. बंशराज तिवारी की स्मृति मे 6 को 20वां नि:शुल्क रोग निदान शिविर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 3 मई।
जिला मुख्यालय में स्थित चंदा देवी तिवारी हास्पिटल में बलौदाबाजार के पूर्व विधायक (1977-80) अधिवक्ता एवं समाजसेवी स्व. पं. बंशराज तिवारी की स्मृति में उनकी जयंती पर लगातार 20 वर्षों से नि:शुल्क रोग निदान शिविर का आयोजन उनके पुत्र डॉ. प्रमोद तिवारी द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जिसमें अभी तक हजारों मरीज लाभान्वित हो चुके हैं।
इस एक दिवसीय शिविर में सामान्य मरीजों की जांच स्त्री रोग, नेत्र रोग, दंत रोग, अस्थि रोग, उदर रोग, श्वसन रोग, रक्तचाप मधुमेह की जांच के साथ ही हाइड्रोसिल, हार्निया, बवासिर के मरीजों का ऑपरेशन एवं आवश्यकतानुसार सभी मरीजों की खून जांच, एक्सरे, सोनोग्राफी, ईसीजी, दवा वितरण नि:शुल्क किया जाता है एवं गंभीर मरीजों को भी उचित सलाह एवं संभावित उपचार प्रदान किया जाता हैं।
शिविर में उनके पुत्र डॉ. नितिन तिवारी, पुत्रवधु डॉ. गीतिकाशंकर तिवारी, पुत्री डॉ. सुकृति तिवारी के अलावा अन्य विशेषज्ञ चिकित्सक भी अपनी सेवाएं प्रदान करते हैं।
इस वर्ष भी 6 मई बुधवार प्रात: 10 से संध्या 5 बजे तक भव्य नि:शुल्क शिविर आयोजित है, जिसमें मरीजों का पंजीयन प्रारंभ हो चुका है। अत: सभी जरूरतमंद मरीज अधिक से अधिक संख्या में इस अवसर का लाभ उठाए।


अन्य पोस्ट