रायपुर

वन कर्मचारी संघ प्रांताध्यक्ष दुबे एवं कार्यकारिणी ने ली शपथ
17-Jan-2025 8:46 PM
वन कर्मचारी संघ प्रांताध्यक्ष दुबे एवं कार्यकारिणी ने ली शपथ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 17 जनवरी। गुरूवार को छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी के नव निर्वाचित प्रांताध्यक्ष एवं कार्यकारिणी ने शपथ ग्रहण किया। इस कार्यक्रम में  वनक्षेत्रपाल के पद पर पदोन्नत अधिकारियों का स्टार अलंकरण भी हुआ। दीनदयाल आडिटोरियम में हुए कार्यक्रम के मुख्यअतिथि वन मंत्री  केदार कश्यप अध्यक्षता, पुरन्दर मिश्रा, विधायक रायपुर उत्तर, विशिष्ट अतिथि  व्ही. श्रीनिवास राव पीसीसीएफ सतीश कुमार मिश्रा राष्ट्रीय अध्यक्ष  वन अधिकारी महासंघ नई दिल्ली, पूर्व प्रांताध्यक्ष  मूलचंद शर्मा के आतिथ्य में नव निर्वाचित प्रांताध्यक्ष अजीत दुबे ने शपथ लिया गया।

तत्पश्चात् उनके द्वारा गठित कार्यकारिणी ने शपथ ली। पदोन्नत वनक्षेत्रपालों को  मंत्री कश्यप ने  वर्दी में  स्टार लगाकर बधाई दी।  प्रांताध्यक्ष दुबे की रखी  दो प्रमुख मांग वेतमान एवं सेटअप पुनिरीक्षण की मांगों पर त्वरित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संतोष सांगतराय, विनोदमिश्रा, पवन पिल्ले, दीपक तिवारी प्रांतीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news