महासमुन्द

छग शिक्षक संघ प्रांतीय बैठक में संगठन हित में कई चर्चा
17-Jan-2025 4:00 PM
छग शिक्षक संघ प्रांतीय बैठक  में संगठन हित में कई चर्चा

'छत्तीसगढ़' संवाददाता
महासमुंद, 17 जनवरी।
छग शिक्षक संघ प्रांतीय बैठक में संगठन हित में अनेकों चर्चा करते हुये प्रांतीय प्रमुख संगठन मंत्री एवं प्रांताध्यक्ष संजय सिंह ठाकुर के सहमति से छग शिक्षक संघ के पूर्व महामंत्री उमेश भारती गोस्वामी को कार्यकारी प्रांताध्यक्ष का दायित्व दिया गया। 

उक्त जानकारी देते हुये नवनियुक्त उप प्रांताध्यक्ष टेकराम सेन ने बताया कि उमेश भारती गोस्वामी वर्षों से छग शिक्षक संघ के कर्मठ सिपाही रहे हैं वे प्रमुख संगठन मंत्री महासमुंद, जिलाध्यक्ष प्रांतीय मंत्री, प्रांतीय महामंत्री के दायित्व का कुशलपूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। इसी तारतम्य में उन्हें एक बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। छग शिक्षक संघ प्रांतीय इकाई के बैठक दौरान आय व्यय एवं खाता हस्तांतरण, संभागीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन, 23 जनवरी 2025 के पहले समस्त विद्यालयों में कर्तव्यबोध दिवस का आयोजन, कालातीत जिला एवं ब्लाक इकाईयों का अतिशीघ्र निर्वाचन, सदस्यता अभियान का विस्तार करने, अधिकाधिक संख्या में नये साथियों को जोडऩे का निर्णय लिया गया। 

बैठक में प्रमुख रूप से उमेश भारती गोस्वामी, प्रमुख संगठन मंत्री प्रांत ओंकार सिंह ठाकुर, प्रांताध्यक्ष संजय सिंह ठाकुर, प्रांतीय महामंत्री मनोज राय, प्रांतीय कोषाध्यक्ष गयाराम राजवाड़े उप प्रांताध्यक्ष सतीश तिवारी, टेकराम सेन, डा. अशोक गुप्ता, अनिता सिंह प्रांतीय मंत्री भुनेश्वर देवांगन, शैलेन्द्र सिंह भदौरिया, टीकम साहू सहित समस्त प्रांतीय पदाधिकारी महासमुंद जिला की ओर से प्रमुख संगठन मंत्री राजेन्द्र इंगोले, जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा, तिलक चंद्राकर, भागवत जगत, ज्योतिष चौधरी, भगोलीराम साहू, यूके दास, चन्द्रहास पात्र, अविनाश लाल, रोहिणी देवांगन, डोमन सिंह टंडन, किशोर कुमार रथ, पिरित पटेल ने शुभकामनाएं दी है। 

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news