सरगुजा

27 फीसदी आरक्षण की मांग पर धरना-प्रदर्शन
15-Jan-2025 10:54 PM
27 फीसदी आरक्षण की मांग पर धरना-प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बिश्रामपुर, 15 जनवरी। आज 27 प्रतिशत आरक्षण की माँग को लेकर एसईसीएल.मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन किया गया।

बैकवर्ड क्लास( ओ बी.सी.) कोल एम्पलोइज वेलफेयर एसोसिएशन एस.ई.सी.एल.  जोन बिलासपुर छ.ग.के द्वारा  ओ.बी.सी.के 27 प्रतिशत पदों को भरा जाय एवं कोल इंडिया और उसकी अनुसंघी कम्पनियों में ओबीसी के उत्थान के लिये  27 प्रतिशत आरक्षण लागू किया किये जाने को लेकर 15 जनवरी की शाम 3 बजे एस.ई.सी.एल.मुख्यालय बिलासपुर छ.ग. के मेन गेट पर केंद्रीय महासचिव मंगला सिंह यादव के नेतृत्व में धरना ,प्रदर्शन किया गया, वही गेट पर आकर महाप्रबंधक (औद्योगिक/संबंध) ज्ञापन लिये। 

धरना प्रदर्शन में ओ.बी.सी. ऐसोसिएशन के एस.ई.सी.एल. प्रभारी ताराचंद यादव, केंद्रीय अध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार चंद्रा  क्षेत्रीय मुख्यालय के ओ.बी.सी.एसोसियेशन के अध्यक्ष संजय कुमार साहू,महामंत्री कांता प्रसाद ,भटगांव क्षेत्र से अध्यक्ष राजेश कुमार, महामंत्री अशोक सिंह , केंद्रीय संगठन मंत्री राजेंद्र पटेल , कुसमुंडा क्षेत्र से अध्यक्ष मोरध्वज भार्गव महामंत्री मुकेश कुमार साहू, सहदेव ,कोरबा क्षेत्र अध्यक्ष बाबूलाल, महामंत्री शिवकुमार कश्यप, अमरुदास महंत जमुना कोतमाअध्यक्ष हरिवंश पटेल महामंत्री रामगोपाल केंवट सोहागपुर क्षेत्र अध्यक्ष राकेश कुमार राय, महामंत्री विजय कुमार मोर्या , दीपिका क्षेत्र से अध्यक्ष अजीजी महामंत्री अशोक यादव ,रायगढ़ क्षेत्र अध्यक्ष डमरूधर चंद्रा, महामंत्री पुरसेट हसदेव क्षेत्र सुदामा यादव, रामप्रसाद बैकुंठपुर क्षेत्र अध्यक्ष भूपेंद्र यादव कार्यवाहक अध्यक्ष ओ.पी.यादव. महामंत्री अब्दुल चिरमिरी क्षेत्र अध्यक्ष राजेश कुमार मौर्या, महामंत्री  बी.एल.विश्वकर्मा के साथ एसोसिएशन को अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news