सरगुजा
अंबिकापुर, 24 फरवरी। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट को कांग्रेस नेत्री नीति सिंहदेव ने जनविरोधी और विकास विरोधी करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह बजट राज्य के विकास के लिए नहीं, बल्कि विनाश के लिए तैयार किया गया है।
नीति सिंहदेव ने आरोप लगाया कि यह बजट पूरी तरह से आईएएस अधिकारियों का बजट है, जिसमें किसानों, युवाओं और महिला सशक्तिकरण के लिए कोई ठोस प्रावधान नहीं रखा गया है। उन्होंने कहा कि यह बजट केवल कुछ चुनिंदा लोगों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से बनाया गया है।
उन्होंने शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि बजट में नए विद्यालय और महाविद्यालय खोलने का कोई उल्लेख नहीं है। वहीं खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए स्टेडियम निर्माण जैसी आवश्यक योजनाओं को भी नजरअंदाज किया गया है।
कांग्रेस नेत्री ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि यही सरकार का सुशासन है, जो कहावत को चरितार्थ कर रहा है—हम ही बनाए हैं, हम ही मिटाएंगे।


