राजनांदगांव

रंगोली स्पर्धा में गुडिया साह ग्रुप ने मारी बाजी
15-Jan-2025 3:09 PM
रंगोली स्पर्धा में गुडिया साह ग्रुप ने मारी बाजी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 15 जनवरी।
राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा माह 2025 के 14वें दिन ग्राम औंधी के डॉ. भीमराव अंबेडकर विद्यालय में यातायात विभाग द्वारा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार 14 जनवरी को मोहला-मानपुर एसपी वायपी सिंह के निर्देशन में एएसपी पीताम्बर पटेल व डीएसपी हेडक्वार्टर मोहला ताजेश्वर दीवान के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी  शेषनारायण देवांगन व टीम एवं थाना प्रभारी औंधी सतीश साहू  द्वारा  राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा  माह 2025 के आयोजन में 14वें दिन ग्राम औंधी के डॉ. भीमराव अंबेडकर विद्यालय में यातायात विभाग द्वारा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 

औंधी के शासकीय कॉलेज, भीमराव अंबेडकर स्कूल, प्रज्ञा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय औंधी के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढक़र रंगोली प्रतियोगिता में सहभागिता दिया और  प्रतियोगिता का विषय सडक़ सुरक्षा जीवन रक्षा पर रंगोली बनाई गई। जिसमें निर्णायकगण के निर्णय के अनुसार प्रज्ञा स्कूल के गुडिया साह ग्रुप ने  प्रथम स्थान पर बाजी मारी एवं द्वितीय शासकीय कॉलेज औंधी के पालकी, सोमा,  दीक्षा, वंदना ग्रुप ने तथा  तृतीय स्थान पर डॉ. भीमराव अंबेडकर के भूमिका ग्रुप ने अपना स्थान बनाया और स्कूल एवं कॉलेज के शिक्षकगण की उपस्थिति एवं सहयोग से यह कार्यक्रम संपन्न किया गया।  

यातायात प्रभारी एवं थाना प्रभारी औंधी ने छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी तथा दुर्घटना से बचने छोटी-छोटी सावधानियां को घर तक पहुंचाने छात्र-छात्राओं को विस्तारपूर्वक समझाया गया। छात्र-छात्राओं को यह भी बताया गया कि यातायात नियम का पालन करते अपने पालकों को भी घर जाकर यातायात नियमों के बारे में  बताएं और दुघर्टना से स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों को सुरक्षित रखें।
 


अन्य पोस्ट