गरियाबंद

मोक्षा का दूसरी बार राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में चयन
14-Jan-2025 6:33 PM
मोक्षा का दूसरी बार राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में चयन

नवापारा-राजिम, 14 जनवरी। सेठ फुलचंद अग्रवाल स्मृति महाविद्यालय नवापारा राजिम की कक्षा बी.एड. की छात्रा मोक्षा साहू का तीरंदाजी राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ है। महाविद्यालय के खेल अधिकारी शिव कुमार पांडेय ने बताया कि महाविद्यालय की छात्रा मोक्षा साहू का चयन दूसरी बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता तीरंदाजी के लिए हुआ है। इसके पूर्व सत्र 2019-20 में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लिया था जो ओडिशा के विश्वविद्यालय में आयोजित था। खेल अधिकारी ने बताया कि विगत दिनों पं. रविशंकर विश्वविद्यालय के आदेशानुसार श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में अंतर महाविद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें 16 महाविद्यालय के 60 खिलाडिय़ों ने भाग लिया।

 इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय की छात्रा मोक्षा साहू ने अपना उत्कृष्ठ प्रदर्शन किया, छात्रा के प्रदर्शन के आधार पर ही मोक्षा साहू का चयन अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news