फूलों से जगह-जगह स्वागत, युवाओं में उत्साह
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
करगीरोड (कोटा), 14 जनवरी। स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस 12 जनवरी के उपल्क्ष्य पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कोटा ईकाई के तत्वावधान में भव्य तिरंगा रैली एवं शोभायात्रा निकाली गई, जिसका पूरे नगर में भव्य स्वागत किया गया।
स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर रविवार को कोटा नगर में स्टेशन से नाका चौक तक छात्र-छात्राओं द्वारा 1513 फीट भव्य तिरंगे के साथ रैली निकाली गई। वंदे मातरम् भारत माता की जय के उद्घोष से पूरे नगर में देशभक्ति माहौल के बीच तिरंगे का सभी लोगों ने स्वागत करते हुए फूलों की वर्षा की। इस तिरंगा रैली का मुख्य उद्देश्य स्वामी विवेकानंद जी के विचारों से निर्मित समाजिक समरसता की भावना के साथ राष्ट्रप्रेम सर्वोपरि भारत की सोच को जन-जन तक ले जाना है ।
नगरवासियों ने उत्साह के साथ तिरंगे का सम्मान करते हुए फूलों की वर्षा की। भारमाता की जयकारे एवं देशभक्ति गीतों के साथ यह रैली आगे बढ़ते गई। लोगों का उत्साह नजर आया, वहीं नाका चौक में इस तिरंगा यात्रा का समापन हुआ।