बिलासपुर
नगर विकास कार्यों के लिए सीएम से मुलाकात
31-Mar-2026 3:59 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
करगीरोड (कोटा), 31 मार्च। बिलासपुर सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से नगर पालिका कोटा की अध्यक्ष सरोज दुर्गेश साहू ने सौजन्य मुलाकात की।
इस दौरान नगर विकास से जुड़े प्रमुख निर्माण कार्यों की स्वीकृति के लिए निवेदन किया गया। मुख्यमंत्री ने विभिन्न कार्यों को स्वीकृति देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कोटा नगर पालिका और विधानसभा क्षेत्र की जानकारी भी ली। नगर पालिका अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को कोटा आने का निमंत्रण दिया, जिस पर उन्होंने आने का आश्वासन दिया।इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, विधायक अमर अग्रवाल, विधायक धरमलाल कौशिक, विधायक सुशांत शुक्ला, बिलासपुर ग्रामीण भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल, बिलासपुर शहर भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर तथा कोटा के मंडल महामंत्री सुरेश पांडे उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


