बिलासपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
करगीरोड (कोटा), 1 अप्रैल। हनुमंत सेवा समिति द्वारा हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर नगर में घर-घर और प्रतिष्ठानों में ध्वज एवं दीयों का वितरण किया जा रहा है।
समिति के अनुसार, 2 अप्रैल, गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए नगर में पांच दीये और ध्वज वितरित किए जा रहे हैं। इस कार्य में स्थानीय लोगों का सहयोग मिल रहा है।
समिति के सदस्य संजय तुलस्यान और सूरज गुप्ता ने बताया कि सभी लोगों से 2 अप्रैल को शाम 7 बजे अपने घरों में दीप जलाने का अनुरोध किया गया है।
इस कार्य में डॉ. छेदीलाल गुप्ता, विनोद गुप्ता, रामनारायण तिवारी, प्रकाश दुबे, हेमंत शर्मा, ऋ षि ठाकुर, कुलदीप शर्मा, मनीष मुखर्जी, चैतेश सोलंकी, विवेक गुप्ता, नीलकमल यादव, श्याम गुप्ता, शिशिर सोनी, गौरव आदित्य, मोनल गुप्ता, कान्हा जायसवाल, राघव गुप्ता, संतोष श्रीवास, संजय सोनी, रामचंद्र गुप्ता, संतोष बरेठ, ईश्वर और विजय रजक सहित अन्य सदस्य शामिल हैं।


