बिलासपुर

ग्राम पंचायत शिवतराई में नवा तरिया आय के जरिया
11-Apr-2026 4:45 PM
ग्राम पंचायत शिवतराई में नवा तरिया आय के जरिया

छत्तीसगढ़’ संवाददाता

करगीरोड (कोटा), 11 अप्रैल। जनपद पंचायत कोटा अंतर्गत ग्राम पंचायत शिवतराई में ‘‘नवा तरिया आय के जरिया’’ मोर-गाँव, मोर-पानी के तहत  पूरे ग्राम पंचायत में चौपाल के माध्यम से ग्राम के सम्पूर्ण विकास और आवश्यकता के संबंध में ग्रामीणों से चर्चा की गई ।

ग्रामीणों द्वारा गाँव के हित और आवश्यकता से अवगत कराया गया। साथ ही पंचायत के जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों के साथ कार्यक्रम अधिकारी (मनरेगा) एवं तकनीकी सहायक द्वारा ग्राम में उपलब्ध समस्त कार्यों को समय पर पूर्ण करने, ग्रामीणों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने एवं शासन द्वारा जल संरक्षण के कार्यों की प्राथमिकता के आधार पर नवा तरिया बनाने हेतु उपयुक्त स्थल हेतु निरीक्षण किया गया साथ ही ग्रामीणों के साथ आवास, मनरेगा के कार्यों को समय में पूर्ण करने तथा योजना का अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने का निर्देश सभी संबंधितों को दिया गया ।


अन्य पोस्ट