‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 13 जनवरी। शीतला मंदिर माता देवाला प्रांगण में 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती उत्साहपूर्वक मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व महापौर हेमा देशमुख ने पूजा-अर्चना कर प्रसादी का वितरण किया। तत्पश्चात दोपहर में जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने भी अपने साथियों के साथ उपस्थिति दी। कायस्थ समाज द्वारा स्वामी विवेकानंद की मूर्ति में माल्यार्पण किया गया।
पुजारी परिवार एवं जनहित मंच द्वारा उपस्थित गोलछा, दुष्यंत, वर्गीस, आकाश दास, रितेश शर्मा, सुरेश पंजवानी, गुणवंत पटेल, सुरेन्द्र पांडे, नितेश हरिहारनो, कादिर बडगुजर, भारतभूषण दुबे, महादेव सिंह चंदेल, सुदेश यदु, किशोर गुप्ता, नागेश श्रीवास्तव, भोला श्रीवास्तव, दीपक यादव भरत महोबिया, अंकितए विजय कौशिक, राजू झा, गिरीश परिहार, पीयूष दुबे, चंद्रप्रकाश, नारायण कन्नौजे, मंगल दुबे, अखिलेश गुप्ता, नवीन दुबे उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में शरद तिवारी, सुरेश दुबे, धन्नू सोनी का शाल-श्रीफल से सम्मान किया गया। माल्यार्पण के उपरांत मोटर साइकिल रैली निकालकर कमला कॉलेज रोड स्थित स्वामी विवेकानंद की आदमकद प्रतिमा में माल्र्यापण किया गया। पुलाव का प्रसादी वितरण किया गया।
उक्त जानकारी मंदिर पुजारी राज दुबे व जनहित मंच के अध्यक्ष देवेन्द्र मोहन लाला देबू ने दी।