‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 11 जनवरी। पुलिस मुख्यालय से प्राप्त दिशा निर्देशों का पालन एवं पुलिस के अधिकारी/कर्मचारियों के तनाव प्रबंधन करने के उद्देश्य से अधिकारियों/ कर्मचारियों को उनके कार्यों में व पारिवारिक तनाव दूर करने हेतु स्पंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मेडिकल कॉलेज महासमुंद से डॉ. छत्रपाल चंद्राकर, मनोरोग सामाजिक कार्य- आर.जी. खूंटे, साइकोलॉजिस्ट टिकेश्वरी गोस्वामी एवं साइकेट्रिस्ट नर्स- खोमन लाल साहू द्वारा 20वीं वाहिनी छसबल, परसदा महासमुंद में पदस्थ जवान जो अपने परिवार से दूर रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं, उन जवानों के विभिन्न प्रकार की मानसिक तनाव को दूर करने हेतु कई प्रकार के उपाय बताए गए एवं विभिन्न प्रकार के एकल एवं सामूहिक खेलों का आयोजन किया गया।
उपस्थित जवानों ने आयोजित खेलों में बढ़ चढक़र हिस्सा लिया। विजेता खिलाडिय़ों के उत्साह वर्धन हेतु प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम में वाहिनी के लगभग 80 अधिकारी/कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। जिसमें 20वीं वाहिनी सेनानी मनीषा ठाकुर रावटे, सहायक सेनानी- दिनेश्वरी नंद, सहायक सेनानी शिव शंकर प्रसाद साहनी एवं वाहिनी परिवार के समस्त जवान प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।