गरियाबंद

108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का भूमिपूजन
12-Dec-2024 2:50 PM
108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का भूमिपूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 12 दिसंबर। नगर के हृदय स्थल पी.एम.उत्कृष्ट शासकीय हरिहर विद्यालय के परिसर में अखिल विश्व गायत्री परिवार, शान्तिकुंज, हरिद्वार के मार्गदर्शन में होने वाले 108 कुंडीय राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ एवं संस्कार महोत्सव के पूर्व यज्ञ स्थल का निरीक्षण तत्पश्चात भूमि पूजन किया गया।

इस कार्यक्रम में नवापारा के नगरवासी नव दंपति उपस्थित हुए। गायत्री परिवार के परिजनों का एक विशाल समूह ने 5 जनवरी से 8 जनवरी 2025 में 4दिनों तक चलने वाले गायत्री महायज्ञ के लिए 108 नवदंपति जोड़े को इस भूमि पूजन के कार्यक्रम संकल्प करवाया गया।

तत्पश्चात विधिवत मंत्रोच्चार कर भूमि पूजन का कार्यक्रम शुभारंभ किया गया। पूर्ण वैदिक मंत्रों के साथ 108कुंडीय गायत्री महायज्ञ देव पूजन,भूमि पूजन एवं गायत्री दीप यज्ञ किया जाएगा। भव्य 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का भूमि पूजन के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गायत्री परिवार नवापारा नगर के अलावा अन्य जगहों से 108 नव दंपत्तियों जोड़े भी इस भूमि पुजन में शामिल हुए। इस भव्य आयोजन के प्रचार प्रसार तक के लिए सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई।  गायत्री परिवार के कार्यकर्ता तैयारी में जुट गए हैं।

इस दौरान शांतिकुंज हरिद्वार से आए दिव्य शक्ति कलश का भ्रमण 5 जनवरी 2025 को नवापारा नगर स्तर पर किया जाएगा। इस भव्य आयोजन में देव पूजन के पश्चात वरिष्ठ कार्यकर्ताओं युवा कार्यकर्ताओं, शिक्षकों एवं नारी शक्तियों का सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा। विभिन्न संस्कार का कार्यक्रम भी निशुल्क आयोजन किया जाएगा।

इस भूमि पूजन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के, छत्तीसगढ़ जोन प्रभारीआदरणीय सुखदेव निर्मलकर, जिला समन्वयक लच्छू राम निषाद, अभनपुर विधायक इंद्रकुमार साहू, राजिम विधायक रोहित साहू,पूर्व विधायक धनेंद्र साहू, पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, पुर्व मंत्री चन्द्रशेखर साहू, गायत्री परिवार रायपुर जिला के कुशालपुर, संतोषी नगर, मांढर आरंग ब्लॉक, तिल्दा नेवरा, कुरूद ब्लॉक, मगरलोड ब्लॉक और अन्य ब्लॉक स्तर के सभी ऊर्जावान कार्यकर्ता, नगर पालिका अध्यक्ष धनराज मध्यानी,पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष एवं संरक्षक विजय गोयल, राईस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरधारी लाल अग्रवाल, अशोक गंगवाल,नागेंद्र वर्मा,एवं नगरवासियों के सहयोग से यह भूमि पूजन कार्यक्रम विधि विधान से किया गया।परम पूज्य गुरूदेव के विचारों को जन जन तक पहुंचाने के लिए गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं ने हर मनुष्यों में देवत्व का उदय,धरती पर स्वर्ग का अवतरण इस भाव पुन:निर्माण के साथ सर्वे भवन्तु सुखिन सर्वे संतु निरामया सबका कल्याण हो।

इसी कामना के साथ इस महायज्ञ की सफलता हेतु समयदान, श्रमदान करने लिए सभी को शुभकामनाएं प्रेसित करते हुए इस भूमि पूजन के कार्यक्रम को सम्पन्न किए।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news