बेमेतरा

पूर्व विधायक छाबड़ा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ली बैठक
01-Dec-2024 3:52 PM
पूर्व विधायक छाबड़ा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ली बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 1 दिसंबर।
पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा का नगर पंचायत कुसमी में आगमन हुआ जहां उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली।
ज्ञात हो कि पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा के कार्यकाल में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत कुसमी को नगर पंचायत किए जाने की घोषणा की थी जिसका अमल अब जाकर हुआ है। नगर पंचायत कुसमी में पहली बार जनता नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव करने जा रही है साथ ही साथ वार्ड के पार्षदों का भी चुनाव किया जाएगा जिसको ध्यान में रखते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को तैयारी में लग जाने के लिए उत्साहित करने हेतु पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने एक बैठक ली, जिसमें उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आम जनता तक कांग्रेस की रीति नीति से परिचय कराने तथा प्रदेश की भाजपा सरकार के निष्क्रियता को आम जनता के समक्ष उजागर करने हेतु कहा।

पूर्व विधायक ने प्रदेश में चल रही धान खरीदी की व्यवस्था में भारी अराजकता तथा किसानों के साथ हो रहे अन्य को भी आम जनता को समझने की अपील कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की है। 

श्री छाबड़ा ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता ही कांग्रेस की असली ताकत है जो आम जनता के हित में सदैव जमीन की लड़ाई लडऩे को तत्पर रहते हैं इस बैठक में संतोष साहू सरपंच ग्राम पंचायत कुसमी रामेश्वर देवांगन अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेरला विजय पारख रासबिहारी कुर्रे अध्यक्ष नगर पंचायत बेरला भरत भूषण साहू उपाध्यक्ष नगर पंचायत बेरला राजेश दुबे पूर्व अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति बेरला अविनाश साहू रमाकांत साहू धनुष बारले मोनल सिन्हा जितेंद्र जोशी लोकनाथ यादव भागवत साहू राधेश्याम देवांगन असर बेग ऋषि साहू होम्लू साहू नेम सिंह चौहान कुंज लाल धीवर उमाशंकर साहू चंद्रशेखर दुबे सहित कार्यकर्ता बैठक में उपस्थित रहे।
 


अन्य पोस्ट