बेमेतरा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 18 अप्रैल। नगर पालिका के पीछे स्थित एक पाइप गोदाम में खेत से फैली पराली की आग से उसने भारी तबाही मचाई है।
प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार पास के खेत में जलाई जा रही पराली तेज हवाओं के कारण अनियंत्रित होकर गोदाम तक पहुंच गई। जिसे देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। इस भीषण आगजनी में गोदाम में रखे लाखों रुपए के पाइप और पानी के टैंकर जलकर पूरी तरह खाक हो गई। हालांकि फायर ब्रिगेड के मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे आसपास के बस्तियों में बड़ी जनहानि और संपत्ति का नुकसान होने से बच गया।
यह घटना स्पष्ट करती है कि किस प्रकार पराली जलाने के लिए लापरवाही अब आम जनता और व्यापारियों को मेहनत की कमाई पर भारी पड़ रही है।
इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना ने जिला प्रशासन और कृषि विभाग के कार्य प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अधिकारियों की निरंतर उदासीनता के कारण आज एक और बड़ी दुर्घटना घटी।
लोगों ने मांग की है कि प्रशासन पराली जलाने वालों पर सख्त दंडनात्मक कार्रवाई करें।


