बेमेतरा

समेसर स्कूल में ‘अंगना म शिक्षा’ और पढ़ई तिहार
17-Apr-2026 4:57 PM
समेसर स्कूल में ‘अंगना म शिक्षा’ और पढ़ई तिहार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बेमेतरा, 17 अप्रैल। शासकीय प्राथमिक शाला समेसर, विकासखंड नवागढ़ में ‘अंगना म शिक्षा’ एवं पढ़ई तिहार कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य माताओं को बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा से जोडऩा रहा।

बालवाड़ी और कक्षा पहली में प्रवेश लेने वाले बच्चों की माताओं को आमंत्रित कर विभिन्न गतिविधियों में शामिल किया गया। बच्चों के साथ नौ गतिविधि केंद्रों के माध्यम से अभ्यास कराया गया, जिनका उद्देश्य शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक विकास से जुड़ा बताया गया।

कार्यक्रम में शिक्षिका एवं बीआरजी गोपेश्वरी साहू ने माताओं को घर पर बच्चों की पढ़ाई से जोडऩे, चित्र पहचान, गिनती और लेखन अभ्यास के बारे में जानकारी दी। साथ ही गर्मी के मौसम में स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों, जैसे ओआरएस घोल, नींबू पानी और अन्य पेय पदार्थों के उपयोग की जानकारी दी गई।

प्रधान पाठक साधना साहू ने बताया कि ‘अंगना म शिक्षा’ पहल के तहत बच्चों को घर के वातावरण में प्रारंभिक शिक्षा देने पर जोर दिया जाता है। उन्होंने माताओं को बच्चों को समय देने और सीखने के लिए अनुकूल वातावरण बनाने की बात कही।

कार्यक्रम में पूर्व माध्यमिक शाला से रामकुमार घृतलहरे, ममता तिवारी, मंजू कुर्रे तथा प्राथमिक शाला से प्रधान पाठक साधना साहू और दिलीप कुमार जांगड़े उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट