बेमेतरा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 18 अप्रैल। रतन टॉकीज में प्रदर्शित फिल्म ‘द बिरनपुर फाइल्स’ को देखने भाजपा किसान नेता एवं सर्व हिंदू सनातन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश तिवारी पहुंचे।
बताया गया कि यह फिल्म साजा विधायक ईश्वर साहू के जीवन से जुड़े घटनाक्रम और बिरनपुर की घटना पर आधारित है। फिल्म में संबंधित घटनाओं और सामाजिक परिस्थितियों को दिखाया गया है।
योगेश तिवारी ने कहा कि फिल्म के माध्यम से उस घटना से जुड़े पहलुओं को प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने फिल्म के निर्माता हेमलाल चतुर्वेदी और टीम को बधाई दी।
उन्होंने कहा कि फिल्म में दिखाए गए विषयों पर समाज को विचार करना चाहिए और किसी भी प्रकार की घटना में दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए। कार्यक्रम के दौरान भाजपा रायपुर प्रभारी राजेन्द्र शर्मा, परमेश्वर वर्मा, पीयूष शर्मा, गोलू कोशरे, पिंटू सिन्हा, संजू सिंह, जितेंद्र साहू और विकास तंबोली सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


