‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
मनेन्द्रगढ़, 20 नवम्बर। द एसोसिएशन ऑफ वी क्लब्स ऑफ इंडिया डिस्ट्रिक्ट 323जी3 सत्र 2024-25 के अंतर्गत डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट वी अनीता फरमानिया के नेतृत्व में डिस्ट्रिक्ट की द्वितीय कैबिनेट बैठक कृषविन एवं मल्टीपल अधिकारिक यात्रा का आयोजन बांधवगढ़ की मनोरम वन भूमि मोगली रिसोर्ट में किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मुंबई से आईं मल्टीपल डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट वी रजनी शेट्टी फैलोशिप ट्रिप द्वितीय केबिनेट बैठक एवं मल्टीपल आधिकारिक यात्रा की अध्यक्षता डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट 323जी3 वी अनीता फरमानिया, विशिष्ट अतिथि चार्टर्ड प्रेसीडेंट वी अनीता अग्रवाल, चीफ एडवाइजर अंशु गोयल, संरक्षिका वी लता आर्या, मल्टीपल सचिव वी आरती भाटिया, मल्टीपल कोषाध्यक्ष वी चित्र मेलमाने, मल्टीपल सह सचिव आशा गुप्ता, डिस्ट्रिक्ट प्रशासनिक सचिव अलका फरमानिया, सेवा सचिव गतिविधि वी माधुरी पंडा एवं डिस्ट्रिक्ट कोषाध्यक्ष वी अमरजीत कथूर रहीं।
स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए अनीता फरमानिया ने सभी क्लब्स के सेवा कार्यों की प्रशंसा की। सचिव प्रतिवेदन प्रशासनिक वी अलका फरमानिया एवं सचिव प्रतिवेदन सेवा गतिविधि वी माधुरी पंडा द्वारा प्रस्तुत किया गया। वहीं डिस्ट्रिक्ट के आय-व्यय का ब्यौरा डिस्ट्रिक्ट कोषाध्यक्ष वी अमरजीत कथूर ने प्रस्तुत किया।
इसके बाद सभी एरिया ऑफिसर्स पम्मी अरोड़ा, अलका अग्रवाल, वर्षा अग्रवाल, अर्चना मिश्रा, उषा जैन एवं अर्चना द्वारा अपने-अपने एरिया की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। मुख्य अतिथि मल्टीपल डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट वी रजनी शेट्टी ने अपने उद्बोधन में संस्था के सेवा कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट नव विहान-नव सोपान व मल्टीपल के 9 सूत्रीय कार्यक्षेत्र महिला सशक्तिकरण, सक्षम नारी, बाल कल्याण शिक्षा हर बच्चे का अधिकार, स्वास्थ्य, पर्यावरण, दिव्यांगों की सहायता, व्यवसायिक कौशल युवा हमारा भविष्य के अंतर्गत काम करने पर जोर दिया। उन्होंने महिलाओं को स्वावलंबी बनाने हेतु 108 क्लबों द्वारा सिलाई मशीन प्रदान करने पर जोर दिया। डिस्ट्रिक्ट 323जी3 के द्वारा अभी तक 13 सिलाई मशीन प्रदान की गई है इसके लिए तालियों से उनका स्वागत किया गया। डिस्ट्रिक्ट अनीता फरमानिया द्वारा अंत में अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया गया। सभा समाप्ति के पश्चात अनीता फरमानिया द्वारा आदिवासी नृत्य का आयोजन किया गया जिसमें मल्टीपल व डिस्ट्रिक्ट के सभी पदाधिकारी जमकर थिरके।