रायपुर

लोधी समाज का सावन उत्सव बलौदी के रिजार्ट में
10-Aug-2024 10:25 PM
लोधी समाज का सावन उत्सव बलौदी के रिजार्ट में

रायपुर, 10 अगस्त। लोधी क्षत्रिय समाज का सावन उत्सव कार्यक्रम कल रविवार को  रिएवेरा रिसोर्ट शिवनाथ नदी के तट,बेलोदी  में आयोजित किया गया है। होगा।  इस कार्यक्रम में 11 महिलाएं एवम पुरूष बुजुर्गो का सम्मान किया जायेगा। साथ ही महिलाओं,बच्चों  के लिए सावन उत्सव में गीत, संगीत, सावन क्वीन, क्वीज के अलावा म्यूजिकल कुर्सी दौड, रस्सा खींच के कार्यक्रम भी  होंगेे।  भारत कृषि कर्मण पुरूस्कार से सम्मानित श्रीमती अदिती कश्यप, कवर्धा ,आधुनिक फार्मिंग पर  जानकारी दी जायेगी। लोधी क्षत्रिय समाज, चंगोराभाठा ईकाई रायपुर छत्तीसगढ द्वारा  संचालित लोधेशवरधाम के निर्माण कार्य के साथ साथ उत्थान व विकास पर भी चर्चा की जायेगी।

लोधेशवरधाम के संयोजक लोधी उत्तम वर्मा एवम मूलचंद वर्मा आस्ट्रेलिया से प्राप्त वनौषधि पौधा को लोधेशवरधाम को भेंट किये जायेंगे। जिसे लोधेशवरधाम में रोपा जायेगा।


अन्य पोस्ट