बलौदा बाजार

दशगात्र में नहाने पहुंची महिलाओं पर गिरी गाज
13-Jul-2024 2:08 PM
दशगात्र में नहाने पहुंची महिलाओं पर गिरी गाज

एक मौत, दो झुलसीं

 ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 13 जुलाई। शुक्रवार की दोपहर चिरपोटा में आकाशीय बिजली (गाज) गिरने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं 2 महिला झुलस गर्इं।

 दरअसल, सभी महिलाएं एक दशगात्र कार्यक्रम में नहाने के लिए गई हुई थी। तालाब पास पचड़ी के पास पेड़ के नीचे बैठी हुई थी कि दोपहर को अचानक से बगैर पानी गिरे अचानक से अकाशीय बिजली चमकी और देखते ही देखते एक महिला की वहीं पर मौत हो गई। दो महिला इस हादसे में झुलस गई तथा एक महिला जिन्होंने इन महिलाओं को पानी पिलाई वह सदमें में बेहोश हो गई। घटना के बाद गांव में मातम छा गया है।

मृतक महिला एवं घायलों को लवन सीएचसी तत्काल लाया गया। प्राथमिक उपचार पश्चात दो महिलाओं को जिला अस्पताल बलौदाबाजार भेज दिया गया। एक महिला जो डर कर बेहोश हो गई थी। जिसका इलाज लवन अस्पताल में चल रहा है।

 ग्राम चिरपोटा में शुक्रवार को एक दशगात्र का कार्यक्रम था। जिसमें महिलाएं नहाने के लिए नया तालाब पार पचड़ी के पास इमली पेड़ के नीचे बैठी हुई थी। तभी अचानक दोपहर 2 बजे अकाशीय बिजली (गाज) गिरी, जिसमें एक महिला बसंती वर्मा पति मोहर सिंह वर्मा उम्र 48 वर्ष ग्राम कोलिहा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इसके पास में बैठी फुलेश्वरी वर्मा पति इन्द्रकुमार वर्मा उम्र 35 वर्ष ग्राम चिरपोटा, तथा महेतरीन बाई वर्मा पति सुखदेव वर्मा ग्राम चिरपोटा आकाशीय बिजली की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गई। वही, एक महिला दुलौरिन वर्मा पति विसम्बर वर्मा उम्र 35 वर्ष ग्राम बगबुड़ा जो इनको पानी पिला रही थी, हादसे को देखकर डर कर बेहोश हो गई। उक्त घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है।

घटना के बाद सभी को लवन सीएचसी लाया गया। जहां एक महिला बसंती वर्मा की मौत हो गई। दो महिलाओं का प्राथमिक उपचार पश्चात बलौदाबाजार जिला अस्पताल रिफर किया गया। एक महिला का लवन सीएचसी में ईलाज चल रहा है। जबकि उक्त घटना के समय बारिश भी नहीं हो रहा था। बिना बारिश के ही आकाशीय बिजली जोरदार चमकी जिससे उक्त घटना घटित हो गई है। फिलहाल उक्त घटना के बाद से गांव में मातम पसर गया है। परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र में पदस्थ चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.के.जायसवाल ने बताया कि ग्राम चिरपोटा में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत तथा दो महिला घायल हो गई थी। जिसका प्राथमिक उपचार बाद जिला चिकित्सालय बलौदाबाजार रिफर किया गया। एक महिला जो डर कर बेहोश हो गई है, जिसका ईलाज लवन सीएचसी में चल रहा है।


अन्य पोस्ट