बलौदा बाजार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 16 फरवरी। अल्ट्राटेक रावन सीएसआर, शासकीय मछली पालन विभाग एवं कृषि विज्ञान केन्द्र के संयुक्त प्रयास से मत्स्य पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया , जिसमें कार्यक्षेत्र के 70 किसानों और युवाओं ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वैज्ञानिक पद्धति से मत्स्य पालन के गुर सिखाना और ग्रामीण आजीविका को सशक्त बनाना था।
प्रशिक्षण के दौरान डॉ अंगद सिंह राजपुत सिनियर साईंटिस्ट कृषि विज्ञान केन्द्र , वी के वर्मा सहायक संचालक मछली पालन विभाग , विलियम राबर्ट फिश इंसपेक्टर पलारी , मनीषा वर्मा फिश इंसपेक्टर सिमगा एवं सुचिन वर्मा वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी ने आधुनिक समूह गठन, मत्स्य पालन तकनीकों, तालाब प्रबंधन, गुणवत्तापूर्ण बीज चयन, आहार प्रबंधन, जल गुणवत्ता नियंत्रण और रोग प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी। प्रतिभागियों को मत्स्य पालन से जुड़े वर्तमान बाजार परिदृश्य, संभावित आय और सरकारी योजनाओं की भी जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम में राज्य अलंकरण खुबचंद बघेल कृषक रत्न पुरुस्कार से सम्मानित वामन टिकरीहा की उपस्थिति थी एवं किसानो को प्रेरित किए इस अवसर पर अल्ट्राटेक रावन सीएसआर द्वारा वामन टिकरीहा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान संवाद सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने विशेषज्ञों से अपने सवाल पूछे और उनके समाधान प्राप्त किए तथा समापन सत्र में सभी प्रतिभागियों को कृषि अधारीत जानकारी पर एक-एक कैलेडंर वितरित किए गए।
इस कार्यक्रम में ग्राम झीपन सरपंच संतोष वर्मा एवं उपसरपंच दीपक मनहरे, सरसेनी सरपंच टीकेश्वर देवागंन, फुलवारी सरपंच बैसाखूराम ध्रुव एवं रावन उपसरपंच टाकेश्वर वर्मा की गरीमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अल्ट्राटेक रावन सीएसआर प्रमुख विनोद श्रीवास्तव, अधिकारी ज्योत्सना एवं रंजय पाण्डेय, अल्ट्राटेक हिरमी सीएसआर प्रमुख वैभव विशाल त्रिपाठी एवं अधिकारी आशुतोष खरे एवं अल्ट्राटेक बैकुंठ सीएसआर प्रमुख सोनाली गवारगुर तथा अल्ट्राटेक रावन पर्यावरण विभाग प्रमुख से संजय यादव की उपस्थिति रही ।
सीएसआर टीम से द्वारिका वर्मा, सुरेन्द्र यादव, जानकी यादव, हेमलता ध्रुव, ताराचंद वर्मा, सुनिता निषाद, साहिल बांधे एवं गुमान साहू ने प्रतिभागियों को भागीदार बनाने में सहयोग किया।


