बलौदा बाजार

संत रविदास के आदर्श व बताए मार्ग पर चलने से ही समाज की प्रगति व उन्नति -सनम जांगड़े
17-Feb-2026 3:08 PM
संत रविदास के आदर्श व बताए मार्ग पर चलने से ही समाज की प्रगति व उन्नति -सनम जांगड़े

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 17 फरवरी। बलौदाबाजार जिले के स्थानीय वार्ड क्रमांक 11 के मेहर समाज के द्वारा समाज के संत रविदास जयंती समारोह पर शोभायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. सनम जांगड़े प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा छत्तीसगढ़ एवं पूर्व विधायक बिलाईगढ़ व कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन ने की। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में डॉ.बलराम मिर्झा, पत्रकार रामाधार पटेल, वार्ड क्रमांक 11 के पार्षद सुरेश घृतलहरे, एवं पूर्व पार्षद कमल टंडन, पार्षद प्रतिनिधि शशिभूषण शुक्ला,पूर्व मंडी सचिव योगेश अग्रवाल उपस्थित रहे।

 इस दौरान उपस्थित अतिथि गणों ने संत रविदास की तस्वीर पर माल्यार्पण करते हुए पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सनम जांगड़े प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति आयोग ने अपने उद्बोधन में संत रविदास के जीवन वृत पर प्रमुख बातें कही, साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा समाज के लिए किये जा रहे प्रमुख योजनाओं की जानकारी देते हुए समाज की उन्नति व प्रगति की बात प्रमुखता से कही गई।

 नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन के द्वारा मेहर समाज के उपस्थित समाज प्रमुख व महिलाओं को रविदास जयंती की शुभकामना देने के साथ ही  समाज को शिक्षा की ओर विशेष ध्यान देना आवश्यक बताते हुए नशा मुक्ति के मार्ग को अपनाने की बात कही गई।

 इसके साथ ही संत रविदास ने छुआ-छूत एवं भेदभाव को दूर करने के प्रमुख आदर्श को भी समाज आत्मसात करें।

पत्रकार रामाधार पटेल के द्वारा भी समाज को अच्छे मार्ग पर चलने के लिए समाज के प्रमुख संत रविदास के आचरण व उनके बताए गए ज्ञान को प्रमुखता के साथ मेहर समाज ग्रहण करें तभी समाज की उन्नति व प्रगति होगी कहते हुए शुभकामनाएं दी गई।

 संत रविदास जी जयंती समारोह के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन से किये गए समाज के द्वारा मांग के अनुरूप बोर खनन तत्काल कराए जाने की स्वीकृति दी गई व भवन के लिए बाउंड्रीवॉल की मांग पर आवश्यक कार्यवाही करते हुए शीघ्र पूर्ण किए जाने कहा गया। जयंती समारोह के अवसर पर वार्ड पार्षद सुरेश घृतलहरे के द्वारा मेंहर समाज की ओर से मांग पत्र सौपा गया था।

 मेहर समाज के अध्यक्ष मंगलुराम लहरी एवं टेकराम लसेल,भकाडू राम रात्रे,धनीराम लहरी,सहित अन्य समाज प्रमुखों के द्वारा आमंत्रित अतिथि गणों का माल्यार्पण के साथ स्वागत किया गया, एवं स्मृति चिन्ह भेंट की गई मेंहर समाज के द्वारा आयोजित संत रविदास जयंती समारोह के अवसर पर समाज के अनूप पाठक,रोहित कुमार तुरकाने, महेश कुमार सरपंच काशी लसेल, तनगु बघेल, शिव सोनवानी ,कपूर तुरकाने ,सूरज कुल्हाड़े, सोहन बघेल, सुरेश कबीरा, महेश बघेल, विनय महार, रितेश सहित समाज के भारी संख्या में अन्य वरिष्ठ जन व महिलाएं उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट