सरगुजा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर,18 जून। बलौदाबाजार घटना की प्रदेश सरकार से सीबीआई जांच की मांग करते हुए अम्बिकापुर के गांधी चौक पर कांग्रेस कमेटी सरगुजा ने धरना प्रदर्शन किया। साथ ही मुख्यमंत्री और गृहमंत्री से इस्तीफे की मांग भी की।
धरना प्रदर्शन के दौरान विपक्षी दल कांग्रेस ने सत्ता पक्ष भाजपा पर जमकर निशाना साधा और भाजपा को धर्म की राजनीति करने वाली सरकार बताते हुए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर षडयंत्र पूर्वक कार्रवाई करने की बात कही है।
बलौदाबाजार हिंसा के विरोध मेंछत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर सभी जिलों में धरना प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस ने बलौदाबाजार में हुई घटना की निंदा कर सीबीआई जांच करने की मांग की है, इसके साथ ही कांग्रेसियों ने कहा कि प्रदेश में राशन काटने के साथ ही बिजली की समस्या और बढ़ते दर से लोग परेशान हंै, जो 6 महीने में ही भाजपा सरकार के कार्यकाल की पोल खोल कर रख दी है।
बलौदाबाजार घटना के आरोपियों को छोडक़र कांग्रेसी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को टारगेट करने का आरोप कांग्रेस ने लगाते हुए मुख्यमंत्री और गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग की है।
प्रदर्शन में पूर्व अध्यक्ष श्रम कल्याण मंडल सफी अहमद,राकेश गुप्ता जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी सरगुजा,जेपी श्रीवास्तव,मधू सिंह,सीमा सोनी,अजय सिंह सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे।