कांकेर

चारामा में बीजेपी को लीड, जताया आभार
10-Jun-2024 11:22 PM
चारामा में बीजेपी को लीड, जताया आभार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
चारामा, 10 जून। 
भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष प्यारे लाल देवांगन ने कांकेर लोकसभा चुनाव में जिला कांकेर के मंडल चारामा के अंतर्गत नगर पंचायत चारामा में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी  भोजराज नाग को लीड दिलाने पर आभार व्यक्त किया है। 

नगर की जनता ने पूरे नगर चारामा के बूथ क्रमांक 202 में सर्वाधिक लीड 373 वोट, बूथ 203 में 179 वोट,बूथ 204  में 83 वोट, बूथ 205 में  110 वोट,बूथ 206 में 240 वोट,बूथ 207 में 184 वोट,बूथ 208 में 251 वोट,बूथ 209 में  109 वोट,बूथ 210 में 227 वोट,इस प्रकार कुल टोटल 1756 वोट से लीड दिलाने पर नगर के समस्त व्यापारी साथियों,मातृ शक्ति माताओं बहनों,किसान भाईयों एवं  नव युवक युवा पीढ़ी व मजदूर भाईयो के प्रति आभार व्यक्त किया है।

प्यारे लाल देवांगन अध्यक्ष नगर पंचायत चारामा सहित ओम प्रकाश साहू मंडल अध्यक्ष चारामा, महामंत्री महावीर उसेंडी, सुशील निषाद, नंद कुमार ओझा पूर्व उपाध्यक्ष नगर पंचायत चारामा, चारामा शक्ति केंद्र प्रभारी धर्मेंद्र सोनकर, शक्ति केंद्र संयोजक अशोक देवांगन,जागेश्वर सिन्हा, सह संयोजक मोतीलाल देवांगन, संतोष सोनकर , उपाध्यक्ष केशर नागवंशी, उमा देवी शर्मा जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा एवम सभापति नगर पंचायत चारामा, पार्षद नंद किशोर गौतम, बिहारी लाल देवांगन,धर्मेंद्र कुंजाम, ऊषा सोनकर अंजू सोनकर ,लोकेश बरसागढे, पूर्व पार्षद अशोक देवांगन,विक्रांत गजभिए, कैलाश खत्री, रजनी यादव,जितेंद्र सोनकर,अमजद खान,जानकी सेन , बनवारी सेन ,दिनेश देवांगन,अंकित जैन अध्यक्ष युवा मोर्चा, गोपाल साहू ,भोज सोनी महामंत्री युवा मोर्चा,परमेश्वर यादव मीडिया प्रभारी, संतोष नाहर , संतोष ओझा , स्वपन बोस, जयश्री सिन्हा ,संजय राठौर,बंटी,सबनानी ,रूपेश देवांगन ,उत्तम साहू, नागेश भोवते, संजय सोनकर ,मिथलेश देवांगन सहित बूथ कमेटी के कार्यकर्ताओं सहित समस्त नगरवासियों एवं मतदाताओं का आभार व्यक्त किया।

प्यारे लाल देवांगन ने कहा कि नगर पंचायत चारामा के 9 बूथों में भारतीय जनता पार्टी विधानसभा हो, लोकसभा हो या नगरीय निकाय चुनाव हो हमेशा आगे रहती है,नगर के सभी कार्यकर्ताओं ,पदाधिकारियों एवम मुख्य कार्यकर्ताओं के कड़ी मेहनत की बदौलत नगर में पहली बार 1756 वोटो की बढ़त मिली है,जिसके लिए आप सभी का तन मन से सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए आप सभी का सहयोग आगामी भविष्य में बना रहे। आगामी नगरीय निकाय चुनाव में भी संगठन के कार्यकर्ताओं को जीत के लिए इसी तरह से मेहनत की आवश्यकता है। 


अन्य पोस्ट