दन्तेवाड़ा

किसानों ने बेचा 2 सौ क्विंटल धान
03-Dec-2021 6:39 PM
किसानों ने बेचा 2 सौ क्विंटल धान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

 दंतेवाड़ा, 3 दिसम्बर। जिले में 12 धान उपार्जन केन्द्रों में 11 हज़ार 149 किसानों से 15 विवंटल प्रति एकड़ की दर से धान खरीदी की जा रही है। 1 दिसम्बर को पहले दिन 14 किसानों से 231.60 क्विंटल धान खरीदी की गई है। जिले में बारदाना की पर्याप्त व्यवस्था है। कृषकों से संबंधित रकबा संशोधन का कार्य पूर्ण किया जा चुका है।

कृषकों से बारदाना खरीदी को प्रोत्साहित करने हेतु उन्हें प्रेरित किया जा रहा है। जिसके लिए प्रति किसान बारदाना 18 रूपये की दर से भुगतान किया जा रहा है। जिले में 03 मिलर है, उनसे भी बारदाना सतत प्राप्त किया जा रहा है, जो कृषक धान विक्रय हेतु धान उपार्जन केन्द्रों में उपस्थित हुये उनका स्वागत किया गया। किसानों द्वारा शासन की व्यवस्था से संतोष जारी किया गया धान मोटा 1940 एवं पतला 1960 प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जा रहा है। धान में नमी का प्रतिशत 17 या उससे कम होना चाहिये।

सभी उपार्जन केन्द्रों में 1 दिसम्बर से 31 जनवरी तक धान खरीदी की जावेगी, साथ ही मक्का उपार्जन  1 दिसम्बर से 28 फरवरी 2022 तक किया जायेगा। जिसका समर्थन मूल्य 1870 रूपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी की जावेगी। मक्का की नमी का प्रतिशत 14 या उससे कम होना चाहिये।

कटेकल्याण विकासखंड के मोखपाल धान खरीदी केंद्र प्रभारी, जगदीश किरनापुरे ने जानकारी में बताया कि पहले दिन धान की आवक धीमी रही। किसानों से 9 क्विंटल धान की खरीदी की गई।

किसान धान की मिंजाई में व्यस्त

किसानों के धान की मिंजाई में व्यस्त होने के कारण धान खरीदी केंद्रों में सन्नाटा छाया हुआ है।फिलहाल धान खरीदी केन्द्र प्रभारियों द्वारा बड़ी जद्दोजहद कर किसानों को धान बेचने लाया जा रहा है। उम्मीद की जा रही है कि दिसंबर के दूसरे पखवाड़े से धान की आवक में तेजी आएगी।


अन्य पोस्ट