दन्तेवाड़ा

विवाद, दो भाईयों पर जानलेवा हमला,6 पर नामजद रिपोर्ट दर्ज
04-Oct-2021 10:18 PM
विवाद, दो भाईयों पर जानलेवा हमला,6 पर नामजद रिपोर्ट दर्ज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बचेली, 4 अक्टूबर। गणेश विसर्जन के दिन शुरू हुआ विवाद हिसंक वारदात तक पहुंचा। गांधी जयंती के दिन दो भाईयों को लहुलुहान कर दिया। इस मामले में 5 युवा कांग्रेस कार्यकर्ता अजय उइके, आकाश नियाल, विक्रांत भारती, राकेश मंडावी, संजू उइके के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई।

आरोप है कि शनिवार को करीब दोपहर डेढ़ बजे के बाद पुराना मार्केट स्थित सुनील ढाबा में युवा कांग्रेस के दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर ढाबा संचालक सुनील के दोनों बेटों की जमकर पिटाई की, जिसमें 25 वर्षीय हिमांशु सिंह को सिर में गहरी चोट लगी है और 21 वर्षीय छोटा पुत्र हिमालय की आंख और नाक में गंभीर चोंटे आई है। दोनों को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया, प्राथमिक उपचार के बाद दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में रेफर किया गया।

दरअसल, यह विवाद गणेश विसर्जन के दिन शुरू हुआ था। शुक्रवार की रात को दोनों पक्षों के बीच आपसी राजीनामा हो गया। इसके बावजूद शनिवार को आरोपियों ने मारपीट की। इस दौरान बीच-बचाव करते उसके माता-पिता को भी धक्का दिया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news