कोण्डागांव

संयुक्त किसान मोर्चा के बंद का कोण्डागांव में दिखा असर, नहीं खुली प्रतिष्ठानें
27-Sep-2021 8:52 PM
   संयुक्त किसान मोर्चा के बंद का कोण्डागांव में दिखा असर, नहीं खुली प्रतिष्ठानें

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 27 सितंबर। संयुक्त किसान मोर्चा के माध्यम से तीन कृषि कानूनों के विरोध में 27 सितंबर को भारत बंद का आह्वान किया गया था। इस बंद का कोण्डागांव में भी 27 सितंबर को व्यापक असर देखने के लिए मिला।

बंद के चलते नगर के सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानें स्वत: ही बंद रही, वहीं इस बंद को सीपीआई कोण्डागांव और आनुसांगिक संगठन जिला कोण्डागांव ने भी अपना समर्थन दिया। किसानों के द्वारा तीन कृषि कानून के विरोध में किए गए बंद के चलते नगर में पुलिस के माध्यम से चौक चौराहों में सुरक्षा के मद्दे नजर जवानों को भी तैनात किया गया।

इस बंद के बारे में सीपीआई जिला सचिव तिलक पाण्डे ने कहा, बंद के संबंध में समस्त व्यापारिक प्रतिष्ठान संचालकों को समर्थन के लिए पत्राचार किया गया था, जिसका पूर्ण समर्थन मिला।

 उन्होंने आगे कहा, लगभग एक साल पूर्व संयुक्त किसान मोर्चा के माध्यम से केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए तीन कृषि कानूनों के रद्द किए जाने की मांग को लेकर निरंतर धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। धरना प्रदर्शन के दौरान अब तक कई किसानों की मौतें भी हो चुकी है, लेकिन इन सबके बावजूद केंद्र सरकार, लगातार किसानों की मांग को नजरअंदाज कर रही है। संयुक्त किसान मोर्चा के द्वारा तीन कृषि कानूनों के विरोध में 27 सितंबर को भारत बंद किए जाने का आह्वान किया गया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news